केन्द्रीय राज्यमंत्री को कांग्रेस पार्षदों ने दिखाए काले झण्डे, देखें वीडियो…

0
268
केन्द्रीय राज्यमंत्री

शहर में बदहाल सफाई व्यवस्था का विरोध, नगर निगम की है घटना

बीकानेर। शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर आज कांग्रेस पार्षदों ने केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल को काले झण्डे दिखा कर विरोध किया। घटना नगर निगम परिसर में रोड स्विपिंग मशीन को हरी झण्डी दिखाने के दौरान हुई।

न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल नगर निगम में आज शहर की सफाई के लिए रोड स्विपिंग मशीन को हरी झण्डी दिखा कर रवाना करने आए थे। केन्द्रीय राज्य मंत्री व महापौर सुशीला कंवर ने जैसे ही रोड स्विपिंग मशीन को हरी झण्डी दिखाई वैसे ही कांग्रेसी पार्षदों ने शहर में बदहाल पड़ी सफाई व्यवस्था का आरोप लगाते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री को काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

इस दौरान सभी कांग्रेस पार्षदों ने केन्द्रीय राज्यमंत्री की गाड़ी का घेराव करते हुए नारेबाजी की, जिसके चलते निगम में एक बार माहौल गर्मा गया। बाद मे पुलिस और भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने विरोध कर रहे कांग्रेस नेताओं को दूर करते हुए मंत्री की गाड़ी को वहां से रवाना किया। लेकिन इस दौरान कांग्रेस पार्षद अंजना खत्री ने कांग्रेस पार्षदों के साथ धक्कामुक्की किए जाने के आरोप भी लगाए।

राजनीति से जुड़े लोगोंं के मुताबिक यह घटना एक सोची समझी योजना है। इस कार्यक्रम के होने की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस पार्षदों ने संभवतया केन्द्रीय राज्य मंत्री का विरोध करने का निर्णय लिया।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here