बाल भक्तों ने की विनायक वंदना

0
382
विनायक
आदि गणेश मंदिर में रविवार को विनायक देवा का अभिषेक करते बाल भक्त।

गजानन अभिषेक से श्री आदि गणेश मंदिर में गणेश महोत्सव शुरू

बीकानेर। दाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में गणेश महोत्सव आज से शुरू हुआ। महोत्सव की शुरुआत बाल भक्तों ने विनायक वंदना करके की। श्री आदि गणेश भक्त मंडल के तत्वावधान में आज बाल भक्तों ने गजानन का अभिषेक किया।

ऊं गं गणतये नम:,सिद्धि विनायक नमो नम: मंत्र के उच्चारण के साथ बाल भक्तों ने बाल भक्तों ने विनायक का दूध, दही, घी, शहद, चीनी, पंचामृत से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक किया।

आचार्य पंडित सुनील व्यास व पंडित विजय श्रीमाली ने देश में सुख स्मृद्वि की प्रार्थना की। इस मौके पर ब्राह्मणों की पोशाक में नन्हे मुन्ने भक्त सभी को आकर्षित कर रहे थे।

आयोजन से जुड़े खेमचंद सोनी ने बताया कि आज भंडारे का आयोजन होगा और देश व राज्य की सुख समृद्धि तथा शांति के लिए 12 व 13 सितम्बर को पंचकुण्डीय महायज्ञ पंडित राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा किया जाएगा।

सोनी ने बताया कि 13 सितम्बर को गणेश चतुर्थी को सुबह 4 बजे वक्रतुण्ड का विभिन्न तरल पदार्थों से अभिषेक किया जाएगा । इसके बाद आरती व जागरण का आयोजन किया जाएगा। गणेश चतुर्थी पर विनायक देवा जन्मोत्सव आरती दोपहर 12 बजे होगी, आरती के तुरन्त बाद एकदन्ताय को 2501 किलो का प्रसाद चढ़ाया जाएगा।

जागरण में भक्त मंडल के अशोक बांठिया, राजेन्द्र व्यास, मनोज के बिस्सा, कैलाश पारीक, सोमदत पुरोहित, रामसा व्यास सहित कई कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे।

सोनी ने बताया कि बाल अभिषेक में किशन व्यास, मदन गोपाल व्यास, जितेन्द्र श्रीमाली, प्रमोद, नितेश बिन्नानी, विनायक, जुगल, रोहित, आनंद, घनश्याम, जितेश, रवि, गोपाल रंगा सहित कई भक्तों ने सहयोग किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here