भारत बंद में आमजन को जुडऩे का आह्वान

0
248
भारत बंद
सरकिट हाउस में मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस के भरतराम मेघवाल, डॉ. बीडी कल्ला और पार्टी के अन्य पदाधिकारी।

कांग्रेस नेताओं ने मीडिया के माध्यम से बंद को सफल बनाने की अपील की

बीकानेर। कांग्रेस की ओर से सोमवार (कल) को भारत बंद को सफल बनाने के लिए पार्टी के नेता पूरी ताकत झोंक रहे हैं। आज कांग्रेस नेता भरतराम मेघवाल इस संबंध में सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू हुए।

पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल ने कहा की राहुल गांधी के निर्देश पर पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेस कल भारत बंद कराएगी और भाजपा सरकार की गलती नीतियों के कारण आमजन पर पड़ रही मंहगाई की मार का विरोध करेगी।

उन्होंने केंद्र सरकार ने 13 बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर और राज्य सरकारों ने अपने वेट में बढ़ोतरी करके 27 से 35 प्रतिशत डीजल और पेट्रोल की कीमतों को बढ़ा चुकी है। जिसके कारण देश के लोगों पर 11 लाख करोड़ का अतिरिक्त भार डाला है। इसी के विरोध में कल कांग्रेस भारत बंद करेगी।

प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री डॉ बीडी कल्ला, वीरेन्द्र बेनीवाल, महिला प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज, शहर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत सहित सभी कांग्रेस नेता मोजूद रहे।

गौरतलब है कि पेट्रोल, डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस की ओर से घोषित भारत बंद को विपक्ष के 18 पार्टियों की ओर से समर्थन दिया गया है।

भारत बंद को सफल बनाने के लिए पार्टी के नेता देश भर के राज्यों में अलग-अलग जिलों में जाकर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दे रहे हैं और बंद में आमजन को शामिल करने का आह्वान कर रहे हैं।

यहां उल्लेखनीय यह भी है कि पेट्रोल, डीजल के दामों के निर्धारण का जिम्मा केन्द्र में यूपीए सरकार के शासनकाल में पेट्रोलियम पदार्थ कम्पनियों को अन्तरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल, डीजल के दामों के अनुसार करने को दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here