बच्चों की मौत के मामले में कमेटी गठित कर जांच कराएं मुख्यमंत्री : शहर भाजपा, देखें वीडियो…

0
238
बच्चों की मौत

गहलोत सरकार पर विफलता के आरोप, शहर भाजपा ने किया प्रदर्शन

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में फैली अव्यवस्था व दिसंबर महीने में 162 बच्चों की मौत के विरोध में शहर भाजपा पदाधिकारियों की ओर से जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने पीबीएम में व्यवस्थाएं सुधारने और बच्चों की हो रही मौतों को रोकने के लिए पर्याप्त उपाय किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिला कलक्टर को सौंपा।

भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह के साथ प्रदर्शन में शामिल भाजपा पदाधिकारियों ने न्यूजफास्ट वेब से कहा कि दिसंबर महीने में पीबीएम अस्पताल में 162 बच्चों की मौत होना पीबीएम की बदहाली को उजागर करता है। पीबीएम अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को सुधारने के लिए अस्पताल प्रशासन को तो सजग होना ही होगा साथ ही प्रदेश की सरकार को भी इस ओर पूरा ध्यान देना होगा। प्रदर्शनकारियों ने बच्चों की मौत को लेकर संवेदना व्यक्त की और मुख्यमंत्री से एक कमेटी गठित कर के इस पूरे मामले की जांच करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि कोटा और बीकानेर में हुई बच्चों की मौत से सरकार की व्यवस्थाओ की पोल खुल गई है। गहलोत सरकार और उसके मंत्री स्वास्थ्य व चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ होने का सिर्फ दावा कर रहे हैं जबकि प्रदेश में स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह से चरमराई हुई नजर आ रही है। प्रदर्शन में भाजपा के पूर्व शहरअध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, भाजपा नेता गुमानसिंह राजपुरोहित, मोहन सुराणा, भगवानसिंह मेड़तिया, अशोक बोबरवाल सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here