कांग्रेस पार्षदों ने किया नगर निगम आयुक्त का घेराव, देखें वीडियो…

0
254
कांग्रेस पार्षदों

सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने की है मांग

बीकानेर। कांग्रेस पार्षदों ने शहर में बदहाल पड़ी सफाई व्यवस्था के आरोप लगाते हुए आज नगर निगम आयुक्त का घेराव किया। निगम आयुक्त के कक्ष में नहीं होने से नाराज पार्षद कक्ष के बाहर बैठ गए और अव्यवस्थाओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस के पार्षदों ने निगम के दरवाजे को भी बंद कर दिया।

कुछ देर प्रदर्शन करने के बाद मे निगम आयुक्त के आने पर पार्षद कक्ष में ही धरना लगाकर बैठ गए। कांग्रेस के पार्षदों का आरोप है कि शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल हो रही है। निगम प्रशासन शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाने के लिए कांग्रेस पार्षद आवाज उठाते हैं लेकिन निगम प्रशासन उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है।

प्रदर्शनकारी पार्षदों ने आयुक्त से स्वास्थ्य अधिकारी और जमादार को मौके पर बुलाने की मांग रखी और कांग्रेस के पार्षदों की बातों को भी तरजीह देने की बात कही। आश्वासन मिलने के बाद एकबारगी तो कांग्रेस पार्षद शांत हो गए हैं।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here