कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो….

0
207
प्रियंका गांधी

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी से अभद्र व्यवहार का मामला

बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ उत्तरप्रदेश पुलिस प्रशासन पर अभद्रता करने और उनका गला दबाने के आरोप लगाते हुए आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोटगेट पर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने यूपी पुलिस व यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका गया।

प्रदर्शन में शामिल शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि जिस परिवार की तीन-तीन पीढिय़ों ने देश के लिए अपना बलिदान दे दिया, उन परिवार के साथ अमानवीय व्यवहार किया है जो कि गलत है। कार्यकर्ताओं की मांग है कि यूपी सरकार ऐसे अधिकरियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करे।

गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को आरोप लगाए थे कि वह नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार किए गए सेवानिवृत्त आईपीएस अफसर एसआर दारापुरी के परिजन से मिलने के लिए जा रही थी। इस दौरान रास्ते में लोहिया चौराहे पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे घेरा गया और एक महिला पुलिसकर्मी ने मेरा गला दबाया। मुझे धक्का दिया गया और मैं गिर गयी। उनके इस बयान के बाद यूपी सहित पूरे देश में राजनीति गहरा गई और कांग्रेस की ओर से इस घटना के विरोध में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।

गौरतलब यह भी है कि इस घटना के जो वीडियो वायरल हुए हैं, उनमें महिला पुलिसकर्मी द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ इस प्रकार के व्यवहार का कोई दृश्य नजर नहीं आया है। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव के आरोपों का यूपी की सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने पूरी तरह से झूठा बताते हुए राजनीतिक सहानुभुति हासिल करने की कोशिश करार दिया है। वहीं यूपी पुलिस के आलाअधिकारियों ने महिला पुलिसकर्मी द्वारा प्रियंका गांधी के साथ किए गए व्यवहार को पूरी तरह से नकार दिया है।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here