बीकानेर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष होंगे अखिलेश, देहात जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत

0
262
भाजपा

भाजपा ने आठ जिलाध्यक्षों की घोषणा की

बीकानेर। पंचायतीराज चुनाव से पहले भाजपा ने प्रदेश में आठ जिलाध्यक्षों की घोषणा आज कर दी है। इस घोषणा के अनुसार बीकानेर शहर के जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह होंगे और बीकानेर देहात केे जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत होंगे।

न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी राजेन्द्र गहलोत की ओर से इस बारे मेें पत्र जारी किया गया है। इस पत्र के अनुसार अन्य छह स्थानों पर श्रीगंगानगर में आत्माराम तर्ड, हनुमानगढ़ में बलवीर विश्नोई, अजमेर शहर में प्रियशील हाडा, जोधपुर शहर में देवेन्द्र जोशी, नागौर देहात में गजेन्द्रसिंह ऑडिट तथा बूंदी में छीतरमल राणा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद ही पार्टी संगठन के जिलाध्यक्षों को बदलना चाह रही थी लेकिन प्रदेश में नगर निकाय चुनाव होने की वजह से इस कार्य को कुछ समय के लिए टाल दिया गया। अब नगर निकाय चुनाव होने के बाद पंचायतीराज चुनाव होने की घोषणा हो गई। पार्टी ने इससे पहले आज अपने आठ जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here