मेरी बांसुरी बजकर रहेगी : तिवाड़ी

0
277
तिवाड़ी

वसुन्धरा सरकार पर किया शब्दों से हमला

जयपुर। भारत वाहिनी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्गज नेता घनश्याम तिवाड़ी ने वसुंधरा सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि मेरी बांसुरी बज कर रहेगी। तिवाड़ी ने सदन में शब्दों का ये हमला वसुन्धरा सरकार पर किया।

उन्होंने सदन में राजस्थान वन संशोधन विधेयक पर कहा कि सरकार की ओर से बांस को काटने के लिए कानून लाया जा रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि हमारी पार्टी का चुनाव चिह्न बांसुरी है।

उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि बांसुरी बजे नहीं। लेकिन, बांसुरी तो बजकर ही रहेगी। वहीं उन्होंने लोकायुक्त के लिए पास कराए विधेयक पर भी सरकार को घेरा। तिवाड़ी ने कहा कि जिस स्वरूप में लोकायुक्त को पास कराया गया है। सरासर गलत है।

उन्होंने कहा कि सरकार मुख्यमंत्री, मंत्रियों के पापों को अगले तीन साल तक ढकने के लिए लोकायुक्त का कार्यकाल बढ़ा रही है।

उन्होंने कहा कि यदि विधेयक में संशोधन करना था तो कर्नाटक और एमपी के तर्ज पर करना चाहिए था। तिवाड़ी की बयानबाजी के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के रण में राजनीतिक दलों के बीच सियासी खेल जारी है। कोई सीधे जुबानी हमला कर रहा है तो कोई इशारों में ही व्यंग्य कस रहा है।

चुनाव नजदीक आने के साथ ही तिवाड़ी ने भाजपा पर सियासी हमला तेज कर दिया है। भारत वाहिनी पार्टी की स्थापना करने के बाद तिवाड़ी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here