राष्ट्रीय लोक अदालत : 1211 प्रकरणों का हुआ निस्तारण

0
285
राष्ट्रीय लोक अदालत

पारिवारिक न्यायालय से पति-पत्नी साथ लौटे घर

बीकानेर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के द्वारा आज राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गई। जिसमें जिला मुख्यालय व प्रत्येक ताल्लुका नोखा, श्रीडूंगरगढ़, कोलायत, लूणकरनसर, खाजूवाला मुख्यालय पर सभी प्रकृति के विवादों के निस्तारण व प्रि.लिटिगेशन और लम्बित प्रकरणों को निस्तारण किया गया।

जिला एवं सेशन न्यायाधीश बीकानेर (अतिरिक्त कार्यभार) राम अवतार सोनी ने न्यूजफास्ट वेब को बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों में से कुल 3866 प्रकरण लोक अदालत में रखे गए। जिनमें 1211 प्रकरणों का लोक अदालत की भावना से निस्तारण हुआ तथा 119970462 रुपए की राशि का अवार्ड पारित किया गया। इसके अलावा प्रि.लिटीगेशन के 10738 प्रकरण रखे गये जिनमें से 297 प्रकरणों का निस्तारण लोक अदालत की भावना से होकर उनमें से 38847423 रुपए की राशि का अवार्ड पारित किया गया।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) बीकानेर पवन कुमार अग्रवाल ने न्यूजफास्ट वेब को बताया कि वर्तमान समय में वैकल्पिक विवाद निस्तारण का महत्वपूर्ण माध्यम लोक अदालत है। लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को बिना किसी खर्चे के त्वरित न्याय मिलता है तथा उसकी अपील भी नहीं होती है। अग्रवाल ने लोक अदालत बैंचों के सभी सदस्यों, अधिवक्ता, समस्त बैंकों के मैंनेजर, अधिकारी, पक्षकारों, कर्मचारियों का आभार प्रकट किया।

पारिवारिक न्यायालय में आपसी समझाइश से 44 प्रकरण निस्तारित

पारिवारिक न्यायालय संख्या-1 में राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान आज आपसी समझाइश से 44 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी विनोद कुमार सोनी ने न्यूजफास्ट वेब को बताया कि इनमें से एक प्रकरण में पति-पत्नी सरोज व पवन का विवाह 27 मार्च, 2016 को हुआ था, उनके एक बेटी भी है।

पति-पत्नी के बीच आपसी अनबन हो जाने से वे दोनों पिछले करीब 3 साल से एक-दूसरे से अलग-अलग रह कर जीवन जी रहे थे। उनके मध्य न्यायालय में तीन प्रकरण लम्बित थे। दोनों को आज लोक अदालत में समझाइश करवाई गई, जिस पर दोनों ने लोक अदालत की भावना से प्रेरित होकर पुराने सब झगड़ों को समाप्त कर दिया। इनके मध्य लम्बित समस्त प्रकरणों का निस्ताण करवाते हुए बतौर पति-पत्नी सुखद दाम्पत्य जीवन व्यतीत करने के लिए न्यायालय से ही घर साथ गए। इस दौरान न्यायालय में उनके परिवारजन भी मौजूद रहे।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here