भाजपा : संगठन के चुनाव की कवायद, नामांकन लिए, देखें वीडियो…

0
292
भाजपा

अध्यक्ष पद के लिए दो दर्जन से ज्यादा भरे गए नामांकन

बीकानेर। भाजपा जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर सरगर्मिया तेज हो गई है। आज शहर भाजपा कार्यालय में शहर जिला अध्य्क्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधि के लिय नामांकन प्रस्ताव व समर्पण प्रस्ताव लिए गए। नामांकन करने वालों में पार्टी के पदाधिकारियों से लेकर सामान्य कार्यकर्ता भी शामिल हैं।

जिला चुनाव सह अधिकारी अखिलेशप्रताप सिंह ने बताया प्रदेश कार्यालय निर्देश अनुसार संगठनात्मक पर्व के दौरान आज जिला अध्यक्ष पद के लिए 26 और प्रदेश प्रतिनिधि के लिए 12 नामांकन किए गये हंै। नामांकन प्रकिया पूरी करने के बाद पत्रो को संकलित करके जयपुर पार्टी मुख्यालय भेजा जाएगा। सभी 38 नामांकन पर अंतिम फैसला प्रदेश स्तर पर किया जाएगा। हालांकि जिलाध्यक्ष पद के लिए कई कार्यकर्ताओ ने नामांकन किए हैं लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख रूप से वर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, दीपक पारीक व विजय आचार्य का नाम माना जा रहा है।

वहीं इस पद के लिए पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा, अरविन्द किशोर आचार्य, शहर उपाध्यक्ष अशोक बोबरवाल सहित कई जनों ने भी नामांकन किए हैं।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here