अशोक गहलोत पहुंचे नाल एयरपोर्ट

0
255
अशोक गहलोत

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बीकानेर। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव अशोक गहलोत आज एक दिवसीय यात्रा पर बीकानेर पहुंचे। जहां नाल एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहलोत का स्वागत किया। नाल हवाई अड्डे पर गहलोत मीडिया से भी रूबरू हुए।

मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने भाजपा सरकार पर अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए जातियों को आपस में लड़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा भाजपा सत्ता पाने के लालच में लोगों को आपस में लड़ाने में लगी है। धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। कांग्रेस शुरू से ही 36 कौम को साथ लेकर चली है और इसी में ही विश्वास करती है।

वहीं गहलोत ने शुक्रवार को श्रीगंगानगर में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री काले रंग से इतनी नफरत करती हैं। लोकतंत्र में सभी को विरोध करने का अधिकारी है, कांग्रेस के शासन में भी लोग अपना विरोध जताते रहे थे। विरोध करने वालों को गिरफ्तार करना सरकार की तानाशाही है।

बज्जू किसान सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाल एयरपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल सहित कई कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद गहलोत सड़क मार्ग से कोलायत में चल रहे चातुर्मास कार्यक्रम में आसोतरा धाम के पीठाधीश्वर तुलछाराम महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे। यहां से वे अपने काफिले के साथ बज्जू के लिए रवाना हो गए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here