भाजपा : जिला स्तर संगठन के चुनाव की तैयारी

0
254
भाजपा

पार्टी की संभागीय संरचना बैठक आयोजित

बीकानेर। भाजपा में चल रहे संगठन चुनावों में बूथ एवं मंडल स्तर पर चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब जिला स्तर के चुनाव की तैयारियां शुरु हो गई है। आज यहां पार्टी की संभागीय संरचना बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्रीय कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया ने संगठनात्मक विषयों पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। newsfastweb.com

संभाग के पांचों जिलों बीकानेर शहर, बीकानेर देहात, चूरू, श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ से आए भाजपा विधायक व प्रदेश पदाधिकारियों ने जिला चुनाव को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों से अलग-अलग विचार विमर्श किया। पंचारिया ने कहा कि प्रत्येक संभाग पर बैठकों का आयोजन कर सर्वसम्मति से जिला स्तर पर नामों की सर्वसम्मति बनाई जा रही है और जिले के बाद प्रदेश स्तर पर भी भाजपा संगठन की रचना की जाएगी। केन्द्रीय राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि सभी से राय लेकर नामों को सूचीबद्ध किया जा रहा है ताकि जिला स्तर पर अच्छे संगठन की रचना की जा सके।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here