चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न, समस्याओं के समाधान का जनता को इंतजार

0
258
चुनाव

आज उपमहापौर चुने गए भाजपा के राजेन्द्र पंवार

बीकानेर। नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया आज लगभग सम्पन्न हो गई है। आज उपमहापौर पद के हुए चुनाव में भाजपा के राजेन्द्र पंवार ने जीत हासिल की। उपमहापौर पद के लिए भाजपा की ओर से राजेन्द्र पंवार ने और कांग्रेस की ओर से जावेद पडि़हार ने नामांकन दाखिल किया था।

नगर निगम चुनाव प्रक्रिया लगभग सम्पन्न हो चुकी है और अब शहरवासियों को अपनी समस्याओं के समाधान होने का इंतजार है। शहरवासी उम्मीद लगाए हैं कि नवनिर्वाचित महापौर और उपमहापौर सहित भाजपा के पार्षद अपने पिछले बोर्ड की गलतियों को नहीं करेंगे।
न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह नामांकन दाखिल करने के दौरान कांग्रेस की ओर से जावेद पडि़हार और परमानन्द गहलोत ने नामांकन भरा था। नामांकन वापिस लेने की अवधि में परमानन्द गहलोत ने अपना पर्चा उठा लिया। इस तरह से उपमहापौर की दौड़ में कांग्रेस के जावेद पडि़हार और भाजपा की तरफ से राजेन्द्र पंवार ही प्रत्याशी के रूप में मैदान में थे।

दोपहर ढाई बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें जनता द्वारा चुने गए पार्षदों ने मतदान किया। मतगणना सम्पन्न होने पर आए परिणाम में राजेन्द्र पंवार को 41 और जावेद पडि़हार को 39 वोट हासिल हुए। इस प्रकार भाजपा ने बीकानेर नगर निगम बोर्ड में महापौर और उपमहापौर पदों पर अपना कब्जा जमा लिया।

उपमहापौर पद के लिए हुए चुनाव में दो पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग करने की बात सामने आई है। गौरतलब है कि मंगलवार को महापौर पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुशीला कंवर राजपुरोहित को 43 वोट हासिल हुए थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अंजना खत्री को 37 वोट हासिल हुए थे, लेकिन आज उपमहापौर पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र पवांर को कुल 41 वोट ही हासिल हुए हैं।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here