बीकाणा में गर्माने लगी राजनीति

0
264
राजनीति

चुनाव प्रबन्धन समिति पर बढ़ी खींचतान

बीकानेर। विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रबन्धन समिति की घोषणा के बाद बीकाणा की राजनीती गर्माने लगी है।

चुनाव प्रबन्धन समिति में बीकानेर से केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को सह संयोजक बनाए जाने के बाद पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने समिति को लेकर आलाकमान से पुन: विचार की बात कही है।

बीकाणा की राजनीति में केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के बीच की खींचतान किसी से छिपी नहीं है। आज मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के स्वागत के लिए सादुल क्लब पर बने हेलीपेड पर आए दोनों नेताओ में दूरी रहती नजर आई।

जहां चुनाव प्रबन्धन समिति में शामिल होने पर केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने केन्द्रीय नेतत्व का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य नेतृत्व जो जिम्मेदारी देंगे उसे पूरा करूंगा।

उन्होंने गुटबाजी को लेकर कहा कि ‘आओ साथ चलें’ का नारा लेकर काम करेंगे, कोई गुटबाजी नहीं है।

वहीं पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने कहा कि समिति में ऐसे लोगों को जोड़ा गया है जो जनता की नब्ज नहीं जानते और जनता से जुड़े नहीं है। इसलिए समिति को लेकर पुन: विचार करते हुए सभी की राय ली जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जो लोग राजस्थान को अच्छे से जानते हों और जो उम्मीद्वार को जानते हों, ऐसे लोगो को जोड़ा जाए तो सही निर्णय होगा।

चुनाव प्रबन्धन समिति की घोषणा के बाद से ही दोनों ही खेमों में हलचल शुरू होती देखी जा रही है। जहां केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के समर्थक इस घोषणा से खुश नजर आ रहे हैं तो वहीं पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के समर्थक इसके विरोध में नजर आ रहे हैं। लेकिन चुनावी समय में इस घोषणा से दोनों खेमों में खींचतान और बढ़ सकती है।

इस खींचतान को देख कर राजनीति से जुड़े लोग भाजपा को नुकसान होने की संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here