पश्चाताप यात्रा निकाले वसुन्धरा राजे : डॉ. कल्ला

0
1083
वसुन्धरा राजे

शहर कांग्रेस ने लगाया नगर निगम कार्यालय पर धरना

बीकानेर। प्रदेश में वसुन्धरा राजे यात्रा निकाल कर उसको राजस्थान का गौरव यात्रा नाम दे रही है जबकि इस यात्रा को पश्चाताप यात्रा नाम देना चाहिए।क्योंकि साढ़े चार साल में मुख्यमंत्री ने एक भी वादा जनता का पूरा नही किया है। ये कथन आज कांग्रेस नेता डॉ. बीडी कल्ला ने कहे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे और उनकी सरकार राजशाही अंदाज में रजवाड़ों के समय के प्रतीकों को चमका रही है जबकि जनता मूलभूत सुविधाओं को तरस रही है।

शहर में उन्हीं सड़कों को चमकाया गया है जहां से मुख्यमंत्री की शाही सवारी निकलेगी। शहर के शेष क्षेत्रों में रहने वाली जनता को राम भरोसे छोड़ दिया गया है। डॉ. कल्ला आज शहर कांग्रेस की ओर से नगर निगम कार्यालय के आगे दिए जा रहे धरने को सम्बोधित कर रहे थे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि आज जनता देख रही है जिस तरह से सूरसागर और जूनागढ़ के आगे रंगबिरंगी रोशनी, फूलों की सजावट हो रही है, वो यह जताने के लिए काफी है कि लोकतंत्र में राजतंत्र किस तरह हावी हो रहा है।

एक तरफ बारिश के पानी से मकानों को हुए नुकसान का मुआवजा नही मिल रहा है, वहीं राजशाही का प्रतीकी सूरसागर पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल तक लगातार लोगों को मूर्ख बनाया है। अब चुनाव नजदीक आने के साथ ही एक बार फिर जनता को बरगलाने आ गए हैं।

शहर कांग्रेस के प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया कि धरना स्थल पर हुई सभा को पार्टी के कई नेताओं ने सम्बोधित किया। जिसमें नगर निगम में प्रतिपक्ष नेता जावेद पडिहार, जिया उर रहमान, बल्लभ कोचर, मुस्ताक भाटी, अब्दुल मजीद खोखर, हारुन राठौड़, आनन्द सिंह सोढ़ा, गजेन्द्र सिंह सांखला, सुमित कोचर आदि कार्यकर्ताओं ने सम्बोधित किया।

इसके बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमण्डल ने निगम आयुक्त को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here