पीबीएम में दवाइयां नहीं, महिला कांग्रेस ने दिया धरना

0
322
महिला कांग्रेस
अव्यवस्थाओं के भी लगाए आरोप

बीकानेर। शहर जिला महिला कांग्रेस की ओर से आज पीबीएम अस्पताल में रोगियों को नि:शुल्क दवाइयां नहीं मिलने के विरोध में धरना लगाया गया।

महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने सरकार और पीबीएम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष सुनीता गौड के नेतृत्व में पीबीएम अस्पताल के नियंत्रक और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरपी अग्रवाल को ज्ञापन भी दिया गया।

शहर अध्यक्ष सुनीता गौड ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को अवगत कराया कि मौसमी बीमारी, कान, नाक, गला, और चर्म रोग, कैन्सर विभाग में रोगियों को दवाइयां नहीं मिल रही है। जिसकी वजह से मरीजों को महंगी दरों पर बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं सोनोग्राफी मशीन खराब होने के कारण बाहर से जांचें करवानी पड़ रही है।

उन्होंने पीबीएम प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि सीटी स्कैन, और एमआरआई जांच के लिए रोगियों को कई दिनो का समय दिया जा रहा है। जिसके कारण मरीजों के ऑपरेशन भी समय पर नही हो रहे हैं।

महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष ने प्राचार्य को बताया कि जननी सुरक्षा योजना का लाभ भी प्रसुताओं को नहीं मिल पा रहा है। पीबीएम प्रशासन स्तर पर करीब दो हजार प्रसुताओं के चैक अधरझूल में पड़े हैं।

उन्होंने पीबीएम प्रशासन से नि:शुल्क दवा योजना का लाभ आमजन को मिले, इसके लिए समस्त दवाइयों को उपलब्ध करवाने और सोनोग्राफी मशीन को जल्द ठीक करवाने की मांग की।

महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष गौड ने बताया कि प्राचार्य डॉ. अग्रवाल ने शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए वितरण खिड़की पर कर्मचारियों को बदलने के लिए और महिला रोगियों के लिए दवा केन्द्रों पर अलग से खिड़की खोले जाने के आदेश जारी किए।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सुषमा बारूपाल, आशा स्वामी, मुमताज शेख, मनभरी, बसीरन सहित कई महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here