आज से लागू हो जाएगी आदर्श आचार संहिता

0
311
निगम चुनाव

 चुनाव आयुक्त शाम को करेंगे इसकी आधिकारिक घोषणा

जयपुर/बीकानेर। प्रदेश में नवंबर महीने में प्रस्तावित निकाय चुनाव के लिए आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। राज्य चुनाव आयुक्त आज शाम को इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। शाम को जयपुर में राज्य चुनाव आयुक्त ने इस बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया है।

न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार निकाय चुनाव का पहला चरण अगले महीने यानी नवंबर में होना प्रस्तावित है। इस चरण में 49 निकायों में चुनाव होना है। आदर्श आचार संहिता इन 49 निकायों के लिए लागू होगी।

इस बार निकाय चुनाव को लेकर राज्य सरकार ने कई अहम बदलाव किए हैं। इनमें निकाय प्रमुख का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से नहीं होकर अप्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे। यानी निकाय प्रमुख का चुनाव सीधे जनता नहीं करेगी बल्कि पार्षद ही करेंगे। हालांकि प्रदेश की सरकार ने इसमें भी हाइब्रिड सिस्टम लागू करते हुए निकाय प्रमुख के लिए पार्षद होना जरूरी भी नहीं कर दिया था लेकिन ये मामला कांग्रेस आलाकमान के पास पहुंचा गया। जिसके बाद राजनीतिक विश्लेष्कों का मानना है कि पार्षद ही अपने में से निकाय प्रमुख का चयन करेंगे। फिलहाल यह निर्णय सरकार के पास है।

प्रदेश के पहले 193 निकाय थे। लेकिन हाल ही में राज्य सरकार ने जयपुर, जोधपुर और कोटा निगमों का बंटवारा करते हुए यहां 2-2 नगर निगम बना दिए हैं। इससे प्रदेश में अब निकायों की संख्या 196 हो गई है। निकायों में इस वर्ष के अंत से चुनाव होने शुरू हो जाएंगे।

पहले चरण में इन निकायों में चुनाव होना प्रस्तावित हैं

जोधपुर संभाग – नगरपरिषद बाड़मेर, बालोतरा, सिरोही, पाली, जालौर, जैसलमेर और नगरपालिका फलौदी, माउंटआबू, शिवगंज, पिंडवाड़ा, सुमेरपुर और भीनमाल।

उदयपुर संभाग – नगर निगम उदयपुर, नगरपरिषद चित्तौडगढ़, बांसवाड़ा और नगरपालिका निम्बाहेड़ा, रावतभाटा, प्रतापपुर-गढ़ी, नाथद्वारा, आमेट और कानोड़।

जयपुर संभाग – नगरपरिषद अलवर, भिवाड़ी, झुंझनूं, सीकर और नगरपालिका थानागाजी, पिलानी, बिसाऊ, नीम का थाना, खाटूश्यामजी और महुआ।

बीकानेर संभाग – नगर निगम बीकानेर, नगरपरिषद – चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और नगरपालिका राजगढ़ और सूरतगढ़।

अजमेर संभाग – नगरपरिषद ब्यावर, मकराना, टोंक और नगरपालिका पुष्कर, नसीराबाद व डीडवाना।

कोटा संभाग – नगरपालिका सांगोद, कैथून, मांगरोल और छबड़ा,

भरतपुर संभाग – नगर निगम भरतपुर और रूपवास नगरपालिका।

kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here