देश में पहुंच रहे खतरनाक चीनी पटाखे, डीआरआई ने सरकार को चेताया

0
285
चीनी पटाखे

इनमें रेड लेड, कॉपर ऑक्साइड और लिथियम जैसे प्रतिबंधित रसायन, पर्यावरण के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी डालते हैं बुरा असर।

नई दिल्ली। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने दिवाली से पहले अवैध रूप से देश में पहुंच रहे खतरनाक चीनी पटाखे को लेकर सरकार को चेतावनी दी है। ये चेतावनी सभी जांच और खुफिया एजेंसियों को दी गई है। डीआरआई के अनुसार विदेश व्यापार नीति के संदर्भ में पटाखों का आयात प्रतिबंधित है।

जानकारी के मुताबिक देश में अवैध रूप से आ रहे ये चीनी पटाखे न केवल पर्यावरण के लिए खतरनाक हैं बल्कि विस्फोटक नियम-2008 के भी खिलाफ हैं क्योंकि इनमें रेड लेड, कॉपर ऑक्साइड और लिथियम जैसे प्रतिबंधित रसायन होते हैं। सूत्रों के मुताबिक दूसरी ओर चीनी डीलर अपने सालाना फाइनेनशियल टारगेट को पूरा करने के लिए भारतीय बाजारों पर फोकस कर रहे हैं। देश की बड़ी न्यूज एजेंसी के मुताबिक डीआरआई के आधिकारिक पत्र के मुताबिक पटाखों का आयात विदेश व्यापार नीति के संदर्भ में प्रतिबंधित है। केवल विदेश व्यापार महानिदेशक डीआरआई द्वारा जारी किए गए आयात लाइसेंस के बाद ही इसकी अनुमति है, लेकिन डीलर लाइसेंस से बचने के लिए दूसरे सामान की आड़ में अवैध तरीके से पटाखों को मंगा रहे हैं।

गंभीर और चिंताजनक मामला

इस संबंध में पहले भी कार्यालय द्वारा कई अलर्ट जारी किए गए हैं। डीआरआई ने अपने पत्र में कहा है कि इस संबंध में कई बार अलर्ट जारी किया गया है। कस्टम विभाग ने भारी मात्रा में अवैध पटाखे जब्त भी किए हैं। इसके बावजूद पटाखों के अवैध आयात पर रोक नहीं लगी है जो गंभीर चिंता का विषय है।

कड़ी निगरानी करने का आदेश

डीआरआई ने सभी खुफिया और जांच एजेंसियों को चीन से आयात किए जाने वाले खतरनाक पटाखों की तलाश करने और भविष्य में इस तरह के बरामदगी के विवरण के साथ इसका पता लगाने को कहा गया है। अलर्ट में इंटेलिजेंस और जांच इकाइयों को इस तरह के अवैध आयातों के खिलाफ कड़ी निगरानी करने और उनका पता लगाने के लिए तत्काल और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही इनकी जब्ती के बाद इनकी सारी जानकारियां साझा करने को भी कहा गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here