लोगों की समस्याओं का समाधान ही जनप्रतिनिधि का कर्तव्य : मेघवाल

0
257
केंद्रीय राज्यमंत्री

केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सांसद सेवा केन्द्र में सुने जनअभाव अभियोग

बीकानेर। केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल आज बीकानेर पहुंचे। उन्होंने सांसद सेवा केंद्र में जनअभाव अभियोग सुने। newsfastweb.com
न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार इस जनसुनवाई में काफी तादाद में लोगो ने मंत्री को अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया और उनका समाधान करवाने का निवेदन किया। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि वे उनकी समस्याओं का समाधान करवाने के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है कि वो क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करे। आज सदस्यता अभियान में फलौदी विधानसभा क्षेत्र में जाने के कार्यक्रम से पहले उन्होंने लोगों से मुलाकात कर समस्याओं को सुना।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here