कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली जनआक्रोश रैली, किया विरोध प्रदर्शन

0
275
कांग्रेस

बज्जू थाना पुलिस पर दबाव डालने के पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी पर लगाए आरोप

बीकानेर। दो दिन पहले पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी और उनके समर्थकों की ओर से बज्जू में थानाधिकारी के खिलाफ किए गए घेराव को लेकर आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनाक्रोश रैली निकाली और बज्जू उपतहसील कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारी के समर्थन में जांच की मांग का ज्ञापन भी प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता श्यामसिंह भाटी के साथ कार्यकर्ताओं ने बज्जू में सर्किल से लेकर उपतहसील कार्यालय तक रैली निकालकर विरोध जताया और देवी सिंह भाटी पर पुलिस पर दवाब बनाने का आरोप लगाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि देवीसिंह भाटी जानबूझकर थाने का घेराव करके पुलिस अधिकरियों पर दवाब बना रहे हैं, जो कि सरासर गलत है। पुलिस ने इस मामले में निष्पक्ष जांच करके आरोपियों को गिरफ्तार किया है। देवीसिंह भाटी अपना रोब दिखाकर आरोपियों को बचाना चाहते हैं।

गौरतलब है कि 14 अगस्त को पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने ग्राम गोकुल के 97 वर्षीय वृद्ध गुलाब सिंह और व्यापारी नीम सिंह कोटडिय़ा व अन्य को गिरफ्तार कर झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया था। भाटी का आरोप था कि पुलिस थाना बज्जू के अधीन आने वाले क्षेत्र में लंबे समय से अवैध जिप्सम खनन किया जा रहा है, जिसकी सूचना ग्रामीणों की ओर से बराबर पुलिस को दी जा रही है, लेकिन बज्जू थाना पुलिस इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और बेवजह वृद्धजनों को गिरफ्तार कर उनकों प्रताडि़त करने का काम कर रही है।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here