पुलिस को चकमा देकर न्यायालय परिसर से फरार हुआ आरोपी

0
373

दुष्कर्म की कोशिश करने का था आरोपी, छतरगढ़ पुलिस आज कर रही थी अवकाशकालीन न्यायालय में पेश।

बीकानेर। दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोपी अभी कुछ देर पहले न्यायालय परिसर में से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी को आज छतरगढ़ थाना पुलिस अवकाशकालीन न्यायालय में पेश करने के लिए यहां लाई थी। newsfastweb.com

advertismentन्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार दुष्कर्म करने की कोशिश करने के आरोपी याकर खां उर्फ जाकर खां पुत्र कालू खां निवासी कैलां गांव हाल आरडी 507 को छतरगढ़ थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।

आज उसे अवकाशकालीन न्यायालय में पेश करने के लिए छतरगढ़ थाने में तैनात कांस्टेबल सुरेश कुमार व अन्य पुलिसकर्मी यहां लाए थे न्यूजफास्ट वेब लेकिन आरोपी इतना शातिर है कि पुलिस को चकमा देकर न्यायालय परिसर से फरार हो गया। छतरगढ़ थाना पुलिस के साथ सदर थाना पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुट गई है।

गौरतलब है कि आरोपी याकर खां उर्फ जाकर खां पुत्र कालू खां के खिलाफ छतरगढ़ पुलिस थाने में पीडि़ता की ओर से रिपोर्ट दी गई थी जिसमें पीडि़ता ने याकर खां उर्फ जाकर खां पर दुष्कर्म करने की कोशिश करने, जातिसूचक गालियां निकालने, उठा कर ले जाने और जान से मारने की धमकियां देने के आरोप लगाए थे। छतरगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी याकर खां उर्फ जाकर खां को शुुुक्रवार को गिरफ्तार किया था और आज उसे यहां अवकाशकालीन न्यायालय में पेश करने के लिए लाए थे।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here