दंपति ने की खुदकुशी, आर्थिक तंगी बताई जा रही वजह

0
271
दंपति

गंगाशहर थाना क्षेत्र की घटना, रेवाड़ी क्षेत्र के रहने वाले थे मृतक

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के पास रहने वाली एक दंपति ने आज अपने किराए के घर में फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाया और पीबीएम अस्पताल परिसर स्थित मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल दंपति की शिनाख्त नहीं हुई है। newsfastweb.com

advertisment

न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक जांच में पुलिस के सामने आया है कि ये दंपति कुछ नोखा रोड पर कबाड़ी का काम करती थी। कुछ समय पहले ही इन्होंने आदर्श विद्या मंदिर के पास मूलाराम नाम के शख्स का मकान किराए पर लिया था। इन दोनों पति-पत्नी को आस-पास रहने वाले लोग भी नहीं जान पाए थे।

ये दोनों पति-पत्नी ही इस मकान में रह रहे थे। फिलहाल पुलिस को यह पता लग गया है कि ये रेवाड़ी के रहने वाले थे। पुलिस अब इनके परिजनों से सम्पर्क करने में जुटी है। परिजनों के यहां आने के बाद ही दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here