कांग्रेस : ‘एक व्यक्ति एक पद’ के सिद्धांत ने फिर पकड़ा तूल

0
281
Congress workers waiting for political appointments! When will he get his reward?

संगठन और सत्ता दोनों जगह काबिज नेताओं पर बढ़ा दबाव

बीकानेर। कांग्रेस में लम्बे समय से चली आ रही ‘एक पद व्यक्ति एक पद’ के सिद्धान्त को लागू करने की मांग ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। श्रम मंत्री टीकाराम जूली ने अलवर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पद से इस्तीफा देकर इस मामले को एक बार फिर हवा दे दी है।

advertisment

राजनीतिक सूत्रों ने न्यूजफास्ट वेब को बताया कि जूली के इस कदम के बाद उन मंत्रियों और विधायकों पर भी दबाव बढ़ गया है, जो संगठन और सत्ता दोनों जगह पदों पर काबिज हैं। प्रदेशकांग्रेस में तकरीबन तीन दर्जन नेता दो-दो पदों पर काम कर रहे हैं। इससे पहले वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री का पद संभालते ही पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक टीकाराम जूली ने अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए संगठन को ज्यादा समय नहीं देने की बात कही है।

न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी मुताबिक विधानसभा चुनाव के बाद से ही प्रदेशकांग्रेस में इस सिद्धान्त को लागू करने की मांग की जा रही थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इसे मांग को टाल दिया गया था।

प्रदेश कांग्रेस में तीन जिलाध्यक्ष गहलोत सरकार में मंत्री हैं। इनमें जयपुर शहर अध्यक्ष प्रतापसिंह खचरियावास केबिनेट, जयपुर देहात कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र यादव राज्यमंत्री और अलवर जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली राज्यमंत्री हैं। हालांकि जूली अब जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस की सचिव जाहिदा खान, प्रशांत बैरवा, दानिश अबरार, अमीन कागजी, रोहित बोहरा, चेतन डूडी, कृष्णा पूनिया, इन्द्राज गुर्जर पार्टी के विधायक हैं।

वहींकांग्रेस के तीन अग्रिम संगठनों के प्रदेशाध्यक्षों पर दोहरी जिम्मेदारी है। महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज प्रदेश कांग्रेस में महामंत्री भी हैं। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक चांदना गहलोत सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार भी हैं। इसके अलावा कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष राकेश पारीक विधायक हैं।

छह उपाध्यक्ष मंत्री, तीन विधायक

प्रदेशकांग्रेस में छह उपाध्यक्ष ऐसे हैं जो गहलोत सरकार में मंत्री हैं। इनमें पांच केबिनेट और एक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार है। इनमें मास्टर भंवरलाल, विश्वेन्द्र सिंह, उदयलाल आंजना, डॉ. रघु शर्मा और प्रमोद जैन भाया हैं, जबकि गोविन्दसिंह डोटासरा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हैं। वहीं प्रदेशकांग्रेस के तीन उपाध्यक्ष विधायक हैं, इनमें खिलाड़ी बैरवा, अशोक बैरवा और महेन्द्रजीत सिंह मालवीय हैं। इसके अलावा प्रदेशकांग्रेस के महामंत्री मुरारीलाल मीणा विधायक और महेन्द्र चौधरी सरकारी उप मुख्य सचेतक हैं।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here