सरकारी कॉलेजों में शुरू होगा हाउस सिस्टम

0
193
सरकारी कॉलेजों

पांच मूल तत्वों के नाम से रखे जाएंगे हाउस के नाम

बीकानेर। सरकारी कॉलेजों के विद्यार्थियों का समग्र विकास करने और उन्हें प्रकृति के साथ जोडऩे के लिए एक नई व्यवस्था शुरू की जा रही है। इस नई व्यवस्था का नाम हाउस सिस्टम रखा गया है। अब प्रदेश के हर कॉलेज के हर विद्यार्थी को हाउस से जोड़ा जाएगा।

advertisment

न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के मुताबिक सरकार और कॉलेज शिक्षा का मानना है कि इस हाउस व्यवस्था से विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति प्रतिस्पर्धा का माहौल बनेगा। विद्यार्थी अपनी क्षमता का विकास कर सकेंगे, साथ ही परस्पर सहयोग की भावना भी विकसित होगी। newsfastweb.com

प्रवेश होगा ऑनलाइन

न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के मुताबिक इन हाउस का नाम पांच मूल तत्वों के आधार पर रखा जाएगा, जिसमें पृथ्वी, जल, आकाश, वायु और अग्नि शामिल होंगे। विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर इन हाउस का नाम रखकर आवंटित किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों का प्रवेश ऑनलाइन किया जाएगा। कॉलेज के हरेक नियमित विद्यार्थी को हाउस के साथ जोड़ा जाएगा।

सभी नियमित प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों को कॉलेज आने पर हाउस आवंटित किया जाएगा। किस विद्यार्थी को कौनसा हाउस अलॉट किया गया है, इसकी सूचना नोटिस बोर्ड पर की जाएगी। जुलाई अन्त तक हाउस आवंटन की प्रक्रिया कॉलेज स्तर पर पूरी करनी होगी। स्नातक प्रथम वर्ष में विद्यार्थी को जो हाउस मिलेगा, वही तीन साल तक रहेगा। इसी प्रकार स्नातकोतर में भी यही व्यवस्था रहेगी। newsfastweb.com

टीम भावना होगी विकसित

जानकारी के मुताबिक हाउस प्रणाली सरकारी कॉलेजों में विकसित करने से विद्यार्थियों में टीम भावना विकसित होगी। उनमें परस्पर सहयोग की भावना भी रहेगी। हाउस के अनुसार कॉलेजों में भाषण, निबंध लेखन, सेमिनार, पत्र लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता, साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विषय के अनुरूप विद्यार्थियों को समझाया जाएगा और उनसे कार्य करवाया जाएगा। हाउस के नाम के हिसाब से ही उन्हेंं प्राकृतिक मूल तत्व के बारे में बताया जाएगा। उसके महत्व और उसके लाभ बताए जाएंगे।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here