वार्ड परिसीमन के मामले ने पकड़ा तूल, वंचित लोगों ने किया प्रदर्शन

0
266
परिसीमन

व्यापक आन्दोलन करने की प्रशासन को चेतावनी, कानूनी लड़ाई भी है जारी।

बीकानेर। जयपुर रोड पर बायपास तक बसी कॉलोनियों को नगर निगम में वार्ड परिसीमन की प्रक्रिया के दौरान निगम सीमा में शामिल करने की मांग को जन संघर्ष समिति ने आज गांधी पार्क से जिला कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जनप्रतिनिधियों के साथ वंचित कॉलोनियों में रह रहे महिला व पुरुष काफी तादाद में शामिल हुए। newsfastweb.com

प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन और निगम प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेता सुरेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा कि जयपुर रोड पर बायपास तक बसी कॉलोनियों को नगर विकास न्यास ने पट्टा जारी कर रखा है। इसके बावजूद नगर निगम ने वार्ड परिसीमन के समय इन कॉलोनियों को नगर निगम सीमा में शामिल नहीं किया। newsfastweb,com

भाजपा नेता अशोक बोबरवाल ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर में भाजपा नेता सुरेन्द्रसिंह शेखावत ने याचिका भी लगाई है। वंचित कॉलोनियों में रह रहे लोग भी इसी शहर के ही बाशिन्दें हैं लेकिन नगर निगम के अधिकारियों को शायद यह समझ में नहीं आ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अगर परिसीमन में वंचित रही कॉलोनियों को नगर निगम सीमा में शामिल नहीं किया गया तो आन्दोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

प्रदर्शन में कांग्रेस नेता शशि शर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा, विक्रम सिंह भाटी, सुरेश शर्मा एडवोकेट, गोविंद सिंह कच्छावा, दिग्विजय पांडे, नवरतनसिंह, देवीसिंह, सलीम जोइया, पार्षद विनोद धवल, विकास सिहाग, सरदार सिंगारासिंह, श्यामवीर सिंह, रामस्वरूप बिश्नोई, शंभू सिंह राठौड़, बृजेंद्र सिंह, बद्रीप्रसाद मौर्य, बिश्नाराम चौधरी, रमेश यादव, नवाब खान सहित कई जने शामिल रहे।

Kamal kant sharma bikaner

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here