मां पर केरोसिन छिड़क कर लगा दी आग, पुलिस जुटी जांच में

0
234
मां पर केरोसिन छिड़क

कलयुग में बेटे की कलंकित करतूत, इंदिरा कॉलोनी में हुई वारदात, घरेलू विवाद बताई जा रही वजह

बीकानेर। अपनी मां पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा देने की घिनौनी और कलंकित करतूत आज सदर थाना इलाके के इंदिरा कॉलोनी में सामने आई है। इस बेटे की कलयुग में कलंकित करने वाली करतूत की वजह से झुलसी मां गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल चिकित्सक इस महिला की जान बचाने में जुटे हुए हैं और पुलिस मामले की पड़ताल में। newsfastweb.com

न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के मुताबिक इन्द्रा कॉलोनी में रहने वाली इस महिला का नाम उम्मेद कंवर है। अस्पताल में मौजूद परिजनों के अनुसार इसके बेटे का इसके साथ घरेलू विवाद चल रहा था। आज विवाद इतना बढ़ गया कि कलयुगी बेटे ने अपना आपा खो दिया और पवित्र रिश्ते के महत्व को दरकिनार कर, लोकलाज और कानून को ताक पर रखते हुए अपनी मां पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी। इतना ही नहीं इस कुकृत्य में कलयुगी बेटे की पत्नी भी पूरी तरह से भागीदार बताई जा रही है। newsfastweb.com

फिलहाल यह महिला पीबीएम अस्पताल में सांसों के साथ संघर्ष कर रही है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

kamal kant sharma bikaner

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here