सांसद निकाल रहे उप यात्रा

0
292
सांसद
राजस्थान गौरव यात्रा के लिए श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कर रहे जनसम्पर्क

बीकानेर। भाजपा केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार केन्द्रीय राज्यमंत्री और बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सांसद उप यात्रा निकाल रहे हैं।

इस उप यात्रा के दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री मेघवाल आज विभिन्न ग्रामीण इलाकों में पहुंचे और मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा में पहुंचने के लिए लोगों को न्यौता दिया।

भाजपा जिला देहात मीडिया सम्पर्क विभाग के अशोक भाटी ने बताया कि केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सेरुणा, पूनरासर, मनकरासर, बींझासर में सांसद निधी से करवाए गए कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

साथ ही केन्द्रीय राज्यमंत्री ने जनसभाएं की। उन्होंने लोगों को न्यौता दिया कि वे छह सितम्बर को मुकाम पहुंच कर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का स्वागत करें। लूनकरणसर में मुख्यमंत्री की जनसभा में शामिल होंवे।

बीकानेर में मुख्यमंत्री के रोड शो में शामिल होने के लिए भी सांसद मेघवाल ने लोगों से आग्रह किया।

भाटी ने बताया कि आज जनसम्पर्क के दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री मेघवाल के साथ यात्रा संयोजक रामेश्वर पारीक, सह संयोजक छैलू सिंह शेखावत, बजरंग सारस्वत, कुम्भाराम सिद्ध्र, तोलाराम जाखड़, विनोद गिरी, शिव स्वामी, हेमनाथ जाखड़, कोडाराम भादू, थानमल भाटी, धर्माराम कूकणा, श्याम तावणिया, महावीर सारस्वत सहित कई कार्यकर्ता थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here