मजदूरों को भी नहीं बख्स रहे अधिकारी, करना पड़ा अनशन

0
247
श्रमिकों

श्रम विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के रवैये से नाराज हैं श्रमिक

बीकानेर। श्रम विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से नाराज छह मजदूरों ने आज जिला कलेक्ट्रेट पर एक दिवसीय अनशन किया और मजदूरों के पंजीयन सहित अन्य श्रमिक योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की।

मजदूरों का आरोप है कि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हठधर्मिता के कारण मजदूरों को उनका हक नहीं मिल रहा है। सरकार की ओर से श्रमिकों के हितकारी संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ भी श्रमिकों को नहीं मिल रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों को बार-बार अवगत कराने के बाद भी वर्षों से श्रमिकों के प्रकरण विभाग में लम्बित चल रहे हैं।

आज एक वर्ष से जानकी देवी अपने पति की मौत के बाद सरकार से मिलने वाली सहायता राशि के लिए तरस रही है। सरकारी योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि हासिल करने के लिए यह महिला लगातार विभाग के चक्कर लगा कर सिस्टम से परेशान हो गई है। हैरानी की बात है कि श्रम विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस पीडि़ता भी जरा सी दया नहीं आई।

दलालों से दलाली हासिल कर श्रमिकों के काम करने वाले इस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कमीशन के लिए इतने लालची हो गए हैं कि वे श्रमिकों का काम भी बिना पैसे लिए नहीं करते हैं।

इस विभाग में मजदूरों की बेटियों के विवाह के लिए दी जाने वाली सहायता राशि, श्रमिकों का पंजीयन, श्रमिकों के बालकों की छात्रवृत्ति जैसे सैकड़ों प्रकरण वर्षों से लम्बित चल रहे हैं। सिसकते सिस्टम से परेशान हुए छह मजदूरों ने सरकार का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए आज अनशन कर कलक्टर से न्याय दिलाने की मांग की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here