तीरंदाजों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

0
206
योगाभ्यास

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडऩे का दिया संदेश

बीकानेर। तीरंदाजी के गुर सीख रहे खिलाडियों ने आज एमएम ग्राउंड में राजस्थानी साफा पहन कर सामूहिक योगाभ्यास किया। प्रशिक्षु तीरंदाजों ने लोगों को योग से जुडऩे का संदेश दिया। अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल के तहत शहर के कई स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास किया जा रहा है।

एमएम ग्राउंड में द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्थान के खिलाडिय़ों ने भी आज राजस्थानी साफा पहन कर योगाभ्यास किया। तीरंदाजी प्रशिक्षक गणेशदास ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडऩे के उद्देश्य से संस्थान के खिलाडिय़ों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया है। साथ ही सभी तीरंदाजों ने लोगों को योग से जुडऩे का संदेश दिया है।

इस योग प्रशिक्षण में डॉ. अमित पुरोहित, लोकेश व्यास सहित कई लोगों ने खिलाडिय़ों को योग के लाभ की जानकारी दी। उन्होंने खिलाडिय़ों को बताया कि योग से शरीर तो स्वस्थ रहता ही है, साथ ही दिमाग भी एकाग्र करने में काफी सहयोग मिलता है। योग करने वाला व्यक्ति ध्यान एकाग्र करने में अन्य लोगों से काफी प्रभावी होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here