शादी का झांसा, विवाहिता का देहशोषण, मामला दर्ज

0
312
डॉ. बीडी कल्ला
symbolic photo
इधर, देशनोक में ट्रेन की चपेट से महिला की मौत, मानसिक रूप से पीडि़त थी महिला

बीकानेर। महाजन थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को शादी का झांसा देकर देहशोषण करने का मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक महाजन कस्बे में अपने पति से अलग रह रही महिला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में कहा है कि विजयनगर निवासी प्रीतमसिंह का उसके घर पर आना-जाना था। इस दौरान उसने पीडि़ता को शादी करने झांसा दिया और उसका देहशोषण करना शुरू कर दिया। लगातार एक वर्ष तक देहशोषण किए जाने के बाद जब पीडि़ता ने आरोपी शख्स को शादी करने के लिए कहा तो उसने जान से मारने की धमकी देते हुए उसे चुप करवा दिया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।
गौरतलब है कि प्रदेश में महिला उत्पीडऩ के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आए दिन प्रदेश भर के थानों में महिला उत्पीडऩ के दर्जनों मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

ट्रेन की चपेट से महिला की मौत

देशनोक रेलवे स्टेशन से पलाना की ओर रेलवे ट्रेक पर एक विवाहिता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची देशनोक थाना पुलिस ने शव को पहले मोर्चरी में रखवाया और बाद में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा।

देशनोक थाने के हैड कांस्टेबल जयकिसन ने बताया कि मृतक महिला की शिनाख्त मुन्नीदेवी पत्नी ओमप्रकाश भार्गव निवासी गंगाशहर हाल निवासी वार्ड एक, देशनोक के रूप में की गई है।

मृतका के भाई रामू उर्फ रामलाल भार्गव की रिपोर्ट पर देशनोक थाने में मर्ग दर्ज की गई है। दर्ज हुई मर्ग के अनुसार मृतक महिला की मानसिक स्थिति ठीक नही थी। पिछले कई वर्षों से वह अपने पीहर देशनोक में रह रही थी। शुक्रवार की रात को करीब दो बजे के वह बिना किसी को बताए अपने घर से निकल गई थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here