रोही में पशुओं की रखवाली करते बालिका को लगे छर्रे, देखें वीडियो…

0
348
बालिका के छर्रे

शिकारियों की करतूत होने की संभावना, पुलिस जुटी जांच में

बीकानेर। नोखा के दासनु गांव की रोही में पशुओं की रखवाली कर रही एक बालिका के छर्रे लगने का मामला सामने आया है। बालिका को घायल हालत में नोखा के बागड़ी राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलने पर नोखा थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर घायल बालिका के पर्चा बयान लिए।

 

मामले की जांच कर रहे नोखा के पुलिस अधिकारी ने बताया कि दासनु गांव में रहने वाली 15 वर्षीय सरोज नायक रोही में पशुओं की रखवाली कर रही थी। उसी दौरान अचानक उसके पेट में कहीं से आकर छर्रा लगा जिससे वह लहूलुहान हो गई। बालिका ने अपने पर्चा बयान में बताया कि उसी रोही में आस-पास कोई शिकारी वहां शिकार कर रहे थे। उन्होंने अपने शिकार पर गोली दागी होगी जिससे निकला छर्रा उसके पेट में आकर लग गया। पुलिस ने घायल बालिका के पर्चा बयान लेकर अज्ञात शिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और शिकारियों की तलाश शुरू की।

इधर, बागड़ी राजकीय अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल बालिका को प्राथमिक उपचार दिया और उसकी हालत को देखते हुए पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल घायल बालिका खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here