भाजपा : प्रदेश में बिगड़ी कानून एवं शांति व्यवस्था, सरकार हो बर्खास्त

0
260
भाजपा

भाजपा ने का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

बीकानेर। अलवर के थानागाजी में हुए गैंगरेप के मामले को लेकर आज भाजपा के प्रदेशव्यापी आहान के तहत बीकानेर में भी भाजपाइयों ने विरोध प्रदर्शन किया। संभागीय आयुक्त कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर भाजपा की ओर से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य के नेतृत्व में भाजपाइयों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर संभागीय आयुक्त कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगडऩे का आरोप लगाते हुए राज्यपाल से ज्ञापन के जरिए कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।

भाजपाशहर अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य का कहना है कि कांग्रेस सरकार के महज चार महीने के कार्यकाल में प्रदेश में कानून एवं शांति व्यवस्था बिगड़ गई है। चारों तरफ अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में आज महिलाएं सुरक्षित नहीं है और लगातार दुष्कर्म, छेड़छाड़ जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रशासन और सरकार मूकदर्शक बने हुए हैं। पीडि़त पुलिस के पास अपनी फरियाद लेकर जाते हैं तो उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाती है, पुलिस का व्यवहार भी पीडि़तों के लिए सही सामने नहीं आ रहा है।

उन्होंने दुष्कर्म के सभी मामलों की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here