मानो तो गंगा मां हूं…., निकली शोभायात्रा, देखें वीडियो….

0
367
गंगा

दो दिवसीय वरसोमहोत्सव, शनिवार को होंगे कई धार्मिक अनुष्ठान

बीकानेर। मानो तो गंगा मां हूं… ना मानो तो बहता पानी…. इस प्रकार के भजनों की मधुर स्वर लहरियों के साथ आज शाम को रथखाना कॉलोनी स्थित गंगा मैया मंदिर से शोभायात्रा निकली। इस आयोजन के साथ ही मंदिर में दो दिवसीय वरमहोत्सव शुरू हुआ।

श्रीजटिया पंचायत बीकानेर की ओर से मनाए जा रहे वरमहोत्सव के दूसरे दिन यानि शनिवार को मंदिर प्रांगण में कई धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे।
संस्था अध्यक्ष झूमरमल मोर्य और उपाध्यक्ष लेखराज खन्नावालिया ने बताया कि शाम पांच बजे मंदिर परिसर से शुरू हुई शोभायात्रा जूनागढ़, पब्लिक पार्क होते हुए वापिस गंगा मैया मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में सचेतन झांकियां भी शामिल की गईं। शोभायात्रा में भक्तगण डीजे पर बज रहे भजनों पर नाचते-गाते चल रहे थे।

वहीं रात दस बजे मंदिर में जागरण का आयोजन होगा। जिसमें लालचन्द एंड पार्टी और दिल्ली से आए नितिन ग्रुप की ओर से प्रस्तुतियां दी जाएंगी। संस्था महामंत्री दिनेश मोलपरिया, सचिव प्रहलाद तुनगरिया ने बताया कि शनिवार को शाम चार बजे हवन किया जाएगा और इसके बाद सात बजे प्रसाद का आयोजन किया जाएगा।

दो दिवसीय महोत्सव में जयदीप तिगाया, अमित धोलपुरिया, मनीष मोर्य, विक्रम खन्ना, अशोक मडोतिया, जोनी सोनीवाल सहित बहुत से कार्यकर्ता सेवाएं दे रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here