विजय संकल्प संवाद में बोले केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी

0
232
नितिन गडकरी
भारतमाला प्रोजेक्ट से रावला भी नहीं रहेगा वंचित, अमृतसर से जामनगर 6 लेन एक्सप्रेस हाइवे निर्माण के लिए किसानों को अवाप्त भूमि का मिलेगा बाजार भाव, नोखा बाइपास का काम भी चुनाव प्रक्रिया के बाद होगा शुरू,
नवीन स्वीकृत राष्ट्रीय राजमार्गों की डीपीआर का काम प्रारम्भ।

बीकानेर। बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव प्रचार में केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रवीन्द्र रंगमंच में लोकसभा क्षेत्र के आठों विधानसभाओं से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से विजय संकल्प संवाद के माध्यम से संवाद किया एवं जन प्रतिनिधियों की जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान करते हुए विजय का संकल्प दिलाया।

नितिन गडकरी ने भारतमाला प्रोजेक्ट में घड़साना, रावला, खाजूवाला, दंतोर को बाहर करने की शंका का समाधान करते हुए कहा कि भारतमाला प्रोजेक्ट में चयनित किसी भी क्षेत्र को बाहर नहीं किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा से जुड़े होने के कारण सिर्फ कार्यकारी एजेंसी में सुरक्षा कारणों से तब्दीली की गई है। अब घड़साना, रावला, खाजूवाला, दंतौंर की सड़क भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के स्थान पर सीमा सड़क संगठन बीआरओ निर्माण करेगा। उन्होंने कहा कि भ्रम फैलाने वालों की बातों में न आएं मोदीजी के नेतृत्व में नए भारत के निर्माण के लिए 6 मई को कमल के निशान पर बटन दबाकर अर्जुन राम मेघवाल को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनावे।

संवाद कार्यक्रम में गडकरी ने बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में अपने विभाग द्वारा करवाए गये 6074 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए संवाद में उपस्थित खाजूवाला, नोखा, कोलायत के नागरिकों के प्रश्नों के उत्तर दिए एवं शंका समाधान किया।

गडकरी ने बीकानरे संसदीय क्षेत्र के अर्जुन राम मेघवाल के प्रयासों से विकास कार्यों की जानकारी देते हुए संवाद में उपस्थित संसदीय क्षेत्र के किसानों एवं व्यापारियों व उद्योगपतियों की शंकाओं का समाधान किया। गडकरी ने 21 हजार करोड़ की लागत से अमृतसर पंजाब से जामनगर गुजरात को जोडऩे वाले 6 लेन एक्सप्रेस हाइवे निर्माण से बीकानेर की इकोनॉमी में ग्रोथ होने का भरोसा दिलाते हुए सड़क निर्माण में आवाप्त होने वाली भूमि का डीएलसी के स्थान पर बाजार भाव से खरीदने की बात कही।

वहीं नोखा के जनप्रतिनिधियों द्वारा नोखा बाइपास के निर्माण के प्रश्न का जबाव देते हुए बताया कि पूर्ववर्ती बाइपास निर्माणकर्ता एजेंसी को टर्मिनेट कर दिया गया है एवं चुनाव के बाद नोखा बाइपास का काम जल्दी शुरू होगा।
नितिन गडकरी ने बीकानेर से सत्तासर, टेचरी फांटा से आऊ बाया श्रीकोलायत एंव सांखला फांटा से बीकमपुर बाया बज्जू नवीन स्वीकृत राष्ट्रीय राजमार्ग की डीपीआर का काम शुरू होने की बात कहते हुए समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण पारदर्शी होने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने लूनकरणसर, बीकानेर एवं नोखा के जनप्रतिनिधियों द्वारा किसानों को अवाप्त भूमि के एवज में मिलने वाले मुआवजा राशि के सवाल पर किसानों को अवाप्त भूमि का बाजार भाव से मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया एवं लोगों को किसी के भ्रम में न आने की बात कही। लगभग सवा घंटा चले संवाद कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संवाद में अपने द्वारा कही गई बातों, बताये गए तथ्यों एवं दिए गए आंकड़ों की प्रमाणिकता की विनम्र शब्दों में पुष्टि करते हुए प्रमाण भी प्रस्तुत किए। संवाद कार्यक्रम में बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग यथा किसान, व्यापारी, उद्योगपति एवं सामाजिक कार्यकताओं ने गडकरीजी से संवाद किया।

विजय संकल्प संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नितिन गडकरी के साथ भाजपा लोकसभा प्रत्याशी एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, महापौर नारायण चौपड़ा, पूर्व मंत्री यूनस खान, लूनकरणसर विधायक सुमित गोदारा, विधायक मदन दिलावर, भाजपा नेता ताराचन्द सारस्वत, सहीराम दुसाद, पाबू दान सिहं राठौड़, मोहन सुराणा, दाऊदयाल हर्ष, अशोक प्रजापत एवं असद रजा भाटी मंचस्थ रहे। वहीं संवाद कार्यक्रम में मुमताज अली भाटी, दीपक पारीक, किशन चौधरी, विक्रम सिंह भाटी, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, आनन्द सिंह भाटी, भगवान सिंह मेडतिया, नवरतन सिंह सिसोदिया, भंवरलाल जांगिड, हुकम चन्द सोनी, महावीर सिंह चारण, जितेन्द्र राजवी, आनन्द किशोर आचार्य, भानु व्यास, निमेष सुथार, सुमन जैन, राजकुमारी मारू, इमरान केके, सार्दुल सिंह रावत, अमनदीप शर्मा, पवन सुथार, आशीष दाधीच, विष्णु साद, सांगी लाल गहलोत, दीपक गहलोत, पंकज पंवार, हनुमानमल पंवार, अरूण जैन, विजय सिंह पडिहार, कैलाश बापेऊ, गणेश जाजडा, शिवकुमार रंगा, दिनेश महात्मा, प्रोमिला गौतम, जगदीश सोलंकी, ओमप्रकाश मीणा, अशोक मीणा ने विजय संकल्प संवाद में सहभागिता निभाई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here