सिंगर दलेर मेंहदी भाजपा में शामिल

0
212
दलेर मेहंदी

पंजाब से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली। मशहुर पंजाबी आर सूफी गायक हंसराज हंस के बाद अब एक और पंजाबी गायक ने भाजपा का दामन थाम लिया है। पंजाबी गायक दलेर मेंहदी ने आज दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।

इस दौरान उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से बीजेपी उम्मीदवार हंस राज हंस, केंद्रीय मंत्री और चांदनी चौक से उम्मीदवार हर्ष वर्धन तथा पार्टी के अन्य नेता भी इस मौके पर मौजूद थे।

गौरतलब है कि मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनके गानों पर फैंस ‘तारा रा रा’ करते नजर आए हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के अनुसार दलेर मेहंदी पंजाब की किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

कुछ दिन पहले हंसराज हंस बीजेपी में शामिल हुए थे और वह उत्तरी पश्चिमी दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले इस सीट पर बीजेपी सांसद उदित राज अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे। लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं दिए जाने पर उन्होंने कहा था कि वो इस्तीफा देकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद उदित राज कांग्रेस में शामिल हो गए।

दो दिनों पहले सिने अभिनेता सनी देओल ने भी भाजपा का हाथ थामा है। वह पंजाब की गुरुदासपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here