33 प्रतिशत आरक्षण का वादा, पार्टियां कर रही महिलाओं की उपेक्षा

0
280
महिलाओं

भाजपा-कांग्रेस ने अपने-अपने घोषणा पत्र में किया है महिलाओं पर फोकस,

प्रदेश में कांग्रेस से चार और भाजपा से तीन हैं महिला प्रत्याशी।

बीकानेर। राजनीतिक पार्टियां महिलाओं को आगे बढ़ाने की पैरवी करते नहीं थकती हैं। वहीं महिलाओं को प्रत्याशी बनाने की बजाय पुरूष प्रत्याशियों पर ही ज्यादा भरोसा जताती हैं। पार्टियां भले ही महिला सशक्तिकरण और उनकी राजनीतिक भागीदारी की बड़ी-बड़ी बातें करती हों, लेकिन हकीकत इससे बहुत परे है। बात चाहे भाजपा की हो या फिर कांग्रेस पार्टी की, दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने चुनावी घोषणा पत्र में महिलाओं को राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया है, लेकिन दोनों पार्टियों के ये वादे बिल्कुल उलट साबित हो रहे हैं। देश के ज्यादातर राज्यों में लोकसभा चुनाव में महिलाओं को बहुत कम सीटों पर प्रतिनिधित्व दिया गया है।

राजस्थान के परिप्रेक्ष्य में बात करें तो यहां महिलाओं को लोकसभा चुनाव में प्रतिनिधित्व देने का आंकड़ा बहुुत कम है। प्रदेश की 25 सीटों में से चार सीटों पर कांग्रेस ने अपने महिला प्रत्याशियों को उतारा है। वहीं भाजपा ने तीन सीटों पर महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया है। जबकि 33 प्रतिशत के हिसाब से 25 में से दोनों पार्टियों की ओर से आठ सीटों पर महिला प्रत्याशी उतारे जाने चाहिए थे। ऐसे में अब भाजपा-कांग्रेस के वादों पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

चार महिला प्रत्याशी राजनीतिक परिवार से

प्रदेश की जिन सात सीटों पर कांग्रेस-भाजपा ने महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है, उनमें से चार महिला प्रत्याशी तो ऐसी हैं जो किसी न किसी राजनीतिक परिवार से संबंध रखती हैं। इनमें दौसा से कांग्रेस प्रत्याशी सविता मीणा पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक मुरारीलाल मीणा की पत्नी हैं।

वहीं राजसमंन्द से भाजपा प्रत्याशी दीयाकुमारी राजनीतिक परिवार से हैं। दीयाकुमारी जयपुर से लगातार तीन बार सांसद रही पूर्व राजमाता गायत्री देवी की पौत्री हैं। भरतपुर से भाजपा प्रत्याशी रंजीता कोली भी राजनीतिक परिवार से हैं। वे भरतपुर के पूर्व सांसद गंगाराम कोली की पुत्रवधु हैं। वहीं नागौर से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति मिर्धा भी राजनीतिक परिवार की सदस्य हैं। ज्योति मिर्धा पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पार्टी के दिग्गज नेता रहे रामनिवास मिर्धा की पौत्री हैं।

ये हैं महिला प्रत्याशी

ज्योति खण्डेलवाल जयपुर शहर कांग्रेस
कृृष्णा पूनिया जयपुर ग्रामीण कांग्रेस
ज्योति मिर्धा नागौर कांग्रेस
सविता मीणा दौसा कांग्रेस
दीयाकुमारी राजसमंद भाजपा
रंजीता कोली भरतपुर भाजपा
जसकोर मीणा दौसा भाजपा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here