विरोध के और भी तरीके, देशहित में साथ आएं : राजनाथसिंह

0
254
राजनाथसिंह

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथसिंह ने कोलायत में जनसभा को किया संबोधित।

बीकानेर। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथसिंह आज कोलायत में लोकसभा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। करीब 30 मिनट का भाषण देने के बाद राजनाथसिंह यहां से खेतड़ी के लिए रवाना हो गए। इससे पहले राजनाथ सिंह ने श्रीकोलायत के कपिल मुनि मन्दिर में दर्शन किए और शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किए।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह के भाषण में राष्टवाद, एकतावाद, देशहित सैनिकों का पराक्रम छाया रहा। राजनाथ सिंह ने संबोधन मेें कहा कि हमें और पूरे देश को पुलवामा आतंकी हमले को लेकर दुख है। इसका हमने करारा जवाब भी दिया है मगर कांग्रेस पार्टी इसके सबूत मांगती है देश के जवानों का काम दुश्मनों को खत्म करना है ना कि रणभूमि में लाशें गिनने का। लाशें गिनने का काम गिद्धों का होता है।

राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम किसानों का फसल मुआवजा देने का कहते हैं मगर प्रदेश की सरकार उनके नाम नहीं भेज रही है। जनता से हम वादा करते है कि अगली बार जब प्रदेश में भाजपा की सरकार आएगी तो दोगुने रुपए किसानों के खाते में जमा करवाएगी। कांग्रेस ने 70 साल में सिर्फ राज किया मगर मोदीजी ने 70 साल का काम पांच साल में किया है।

कांग्रेस बार-बार गरीबों की बात करती है मगर कांग्रेस को गरीबी के ‘ग’ का भी पता नहीं है। जिस दिन कांग्रेस मुक्त भारत हो जाएगा उस दिन भारत से गरीबी खत्म हो जाएगी। राजनाथ सिंह से कांग्रेस के वादे को लेकर जनता से सवाल पूछे कि ‘कांग्रेस बताए कि 2 लाख का कर्ज माफ किया क्या? बेरोजगार को रोजगार मिला क्या? बेरोजगारों को रोजगार भत्ता मिलना शुरू किया क्या? उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है। इसलिए अब लोगों ने नरेंद मोदी को दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी उन्होंने की।

इससे पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह विशेष बिमान द्वारा बीकानेर के नाल एअरपोर्ट पहुचे जहा से स?क मार्ग द्वारा श्रीकोलायत पहुचकर कपिल मुनि मन्दिर का दर्शन करके आशीर्वाद लिया ओर सभा को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने भी सभा को संबोधित करते हुए पार्टी को जिताने और नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने की अपील आमजन से की।

राष्ट्र निर्माण के लिए की जाती है राजनीति

गृहमंत्री राजनाथ ने भाजपा के पूर्व नेता देवीसिंह भाटी के इस्तीफे को लेकर भी जवाब दिया कहा कि राजनीति सिर्फ और सिर्फ राष्ट्र निर्माण के लिए की जाती है। किसी पद के लिए राजनीति करना उचित नहीं माना जा सकता है। अर्जुनराम मेघवाल का विरोध और अन्य तरीकों से किया जा सकता है मगर देश हित के लिए इनको नहीं रोक सकते, क्योंकि सबका लक्ष्य एक ही है कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधामनंत्री दोबारा बनें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here