बीकानेर सीट बनी प्रतिष्ठा का प्रश्न, दोनों पार्टियां झोंक रही ताकत

0
233
लोकसभा चुनाव

कल कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेता बीकानेर की जनता को करेंगे संबोधित।

बीकानेर। लोकसभा चुनाव में बीकानेर की सीट कांग्रेस और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी हुई है। दोनों ही पार्टियां इस सीट को अपने खाते में डालने के लिए हर प्रकार से जोर आजमाइश करने में लगी हुई हैं। यही कारण है कि गुरुवार को कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेता बीकानेर में मौजूद में रहेंगे और यहां की जनता को संबोधित करेंगे।

गौरतलब है कि अर्जुनराम मेघवाल पिछले दस वर्षों से बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं, लेकिन इस बार इस क्षेत्र की जनता में उनके प्रति काफी विरोध है। जिसके चलते इस बार उनकी राह आसान नजर नहीं आ रही है। हालांकि पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न एजेन्सियों की ओर से किए गए सर्वे में उनकी जीत को सुनिश्चित माना जा रहा है।

वहीं कांग्रेस ने इस बार इस क्षेत्र से नए चेहरे मदनगोपाल मेघवाल को अपना उम्मीदवार बना कर चुनाव मैदान में उतारा है। इस क्षेत्र की जनता की आदत रही है कि हमेशा वो जाने-पहचाने चेहरे को ही अपना समर्थन देती रही है। नया चेहरा जनता के सामने पेश करना ही कांग्रेस के लिए भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। हालांकि मदनगोपाल मेघवाल बीकानेर की धरती पर ही पले-बड़े हुए हैं लेकिन आईपीएस की नौकरी की वजह से उनका जुड़ाव यहां के लोगों से कम ही रहा है। ये कांग्रेस की कमजोरी मानी जा रही है।

दोनों नेताओं को भीतरघात की आशंका

भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को अपनों से ही घात लगाए जाने की आशंका भी प्रबल है। भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल पहले से ही देवीसिंह भाटी के विरोध का सामना कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मदनगोपाल मेघवाल को भी अपनी ही पार्टी के विधायक से विरोध का भय सता रहा है। हो ना हो दोनों ही प्रत्याशियों को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा, ऐसा राजनीतिक पंडित मान रहे हैं।

दोनों पार्टियों के शीर्षस्थ नेता भी करेंगे क्षेत्र का दौरा

जानकारी के मुताबिक गुरुवार से ही इस निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं के दौरे शुरू हो जाएंगे। दोनों पार्टी के आला नेता यहां अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में वोट हासिल करने के लिए ताकत झोंकेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here