गहलोत ने चलाए पीएम मोदी पर शब्दों के बाण

0
265
गहलोत

कोलायत में की जनसभा, कई मंत्री रहे मौजूद

बीकानेर। संभाग में लोकसभा चुनाव का आगाज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज कोलायत सरोवर में पूजा करके किया। इस दौरान चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, ऊर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी, पूर्व प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।

कोलायत में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर शब्दों के बाण चलाए। उन्होंने कहा कि मोदी ने देश का बंटाधार कर दिया। देश मे हालात गम्भीर है, अराजकता का माहौल पैदा हो गया है। मोबबलीचिंग की घटनाएं बढ़ रही है, जिससे लोग सहमे हुए हैं।

नरेंद्र मोदी ने चुनाव में बड़े-बड़े वादे किए थे, काला धन लाऊंगा, बेरोजगारों को रोजगार दूंगा, मगर वे वादे झूठे निकले। आजतक ना तो काला धन आया और ना ही बेरोजगारों को रोजगार मिला। देश मे आतंकवाद की घटनाएं बढ़ रही हैं, भ्रष्टाचार पनप रहा है। भाजपा के लोग सीआईडी सीबी का दुरुपयोग कर रहे हैं। आए दिन लोगों पर छापे पड़वाए जा रहे हैं।सभा के दौरान गहलोत ने मोदी से सवाल पूछे कि मोदीजी बताए कि जो जनसंघ और बीजेपी के कार्यालय आलीशान होटल जैसे बने हंै वो पैसा कहां से आया। मोदीजी बताए कि जनसंघ या पार्टी ने कभी देश की आजादी में अपनी उंगली कटाई हो तो उसे जनता के सामने रखें।

ये सिर्फ जुमलों वाली पार्टी है ओर जुमले फेंकते है। कांग्रेस ने सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया, फसल बीमा का भुगतान हुआ। आज देश को कांग्रेस की जरूरत है इसलिए लोग कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देकर जिताएं, क्योंकि कांग्रेस ही एक मात्र पार्टी है जिसके कार्यकर्ताओं ने लाठी-भाटे खाकर देश को आजादी दिलाई।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश के दौरे पर हैं। आज झुंझंनु के खेतड़ी में सभा करने के बाद गहलोत हेलीकॉप्टर से कोलायत पहुंचे। इस दौरान कोलायत में कपिल सरोवर में पूजा करके प्रदेश की खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद गहलोत ने लोकसभा प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here