देवर ने किया भाभी का कत्ल

0
520
कत्ल

जरा सी कहासुनी बनी हत्या की वजह, आरोपी फरार

बीकानेर। सुभाषपुरा क्षेत्र में आज एक देवर ने अपनी ही भाभी का दर्दनाक तरीके से कत्ल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी ऋषिराज सिंह ने शव को पीबीएम स्थित मोर्चरी में भिजवाया।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक कत्ल की सूचना आग की तरह से क्षेत्र में फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच मौके पर सदर थाना पुलिस भी पहुंच गई।

सदर थानाधिकारी ऋषिराज सिंह ने बताया कि सुभाषपुरा क्षेत्र स्थित लाल क्वाटर्स के पास बने मकान में पारिवारिक विवाद के चलते देवर सलमान ने अपनी भाभी सिमरन पर फावड़े (कुदाल) से वार किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अभी पारिवारिक कलह के चलते हत्या होने की बात सामने आई है। हत्या के पीछे और क्या कारण रहे हैं, इसकी जांच की जा रही है।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल स्थित मोर्चरी में भेजा गया है। पुलिस आरोपी सलमान की तलाश में जुट गई है।

लालगढ़ स्टेशन क्षेत्र में मिला अज्ञात शव

लालगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में आज दोपहर को अज्ञात महिला का शव मिला है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पीबीएम अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया। जीआरपी के मुताबिक अज्ञात महिला का शव सात-आठ दिन पुराना है। फिलहाल मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्तगी के लिए कोशिशें की जा रही हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here