सूरज देवी रांका को सेवा की प्रतिमूर्ति का सम्मान

0
223
तेरापंथ धर्म संघ

कोयम्बटूर में आयोजित तेरापंथ धर्म संघ के 155वें मर्यादा महोत्सव में हुआ सम्मान।

बीकानेर। कोयम्बटूर में तेरापंथ धर्म संघ के 155वें मर्यादा महोत्सव में सम्बोधन अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। ममता रांका ने बताया कि आचार्यश्री महाश्रमणजी ने गंगाशहर की श्राविका सूरज देवी रांका को ‘श्रद्धा की प्रतिमूर्ति’ सम्बोधन व स्व. इन्द्रचन्द सामसुखा को श्रद्धानिष्ठ श्रावक से सम्बोधित कर सम्मानित किया गया।

रांका ने बताया कि तेरापंथ धर्मसंघ एवं संघपति के प्रति अटूट आस्था और उल्लेखनीय आंतरिक श्रद्धा का मूल्यांकन करते हुए आचार्य महाश्रमण ने सूरज देवी रांका व स्व. इन्द्रचन्द सामसुखा का सम्बोधन से सम्मान किया।
इस अवसर पर जैन तेरापंथ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हंसराज बेताला व राष्ट्रीय मंत्री विनोद बैद व सूरजमल रांका, विमला देवी रांका आदि पारिवारिक सदस्य मौजूद रहे।

गौरतलब है कि सूरज देवी रांका बीकानेर नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका की माता हैं। रामलाल सूरजदेवी रांका चेरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक सूरज देवी रांका के सान्निध्य में बीकानेर में बहुत से धार्मिक व सेवा कार्य किए जाते रहे हैं।

स्व. इन्द्रचन्द सामसुखा का श्रद्धानिष्ठ श्रावक सम्बोधन सम्मान सूर्य प्रकाश सामसुखा, पारस सामसुखा, सोनू सामसुखा ने प्राप्त किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here