महापौर पर भ्रष्टाचार के आरोप, किया हंगामा

0
326
महापौर

अपने ही महापौर के सामने धरने पर बैठे भाजपा पार्षद, नगर निगम में साधारण सभा की बैठक।

बीकानेर। नगर निगम में साधारण सभा की बैठक आज हंगामेदार रही। बीजेपी पार्षद दिनेश उपाध्याय ने अपने क्षेत्र में सीवरेज कार्य नहीं होने को लेकर अपने ही महापौर को घेरा। बजट जारी होने के बावजूद क्षेत्र में कार्य नहीं होने का आरोप लगाते हुए पार्षद महापौर के आसन के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान उपमहापौर अशोक आचार्य के साथ अन्य बीजेपी पार्षद भी दिनेश उपाध्याय के समर्थन में धरने पर बैठ गए।

धरने पर बैठे पार्षद उपाध्याय ने बताया कि उनके वार्ड क्षेत्र में करीब 70 लाख रुपए के सिवरेज कार्य विधानसभा चुनाव से पहले स्वीकृत हुए थे। तब से आज तक क्षेत्र में सिवरेज कार्य नहीं करवाया गया है। उन्होंने बताया कि बिन्नाणी चौक में सत्यनारायण मंदिर के पास तो सिवरेज काफी समय से लीकेज है, जिसकी शिकायत क्षेत्रवासियों ने और खुद उन्होंने निगम कार्यालय में कई बार लिखित में और मौखिक रूप से की थी लेकिन यहां आज तक सिवरेज लाइन नहीं बदली जा रही है।

साधारण सभा की बैठक के दौरान कई पार्षदों ने आरोप लगाए कि विधानसभा चुनाव से पहले तकरीबन दो करोड़ तीस लाख रुपए के विकास कार्य विभिन्न वार्डों में करवाए जाने स्वीकृत किए गए थे लेकिन उन राशि को कहां और किन वार्डों में खपाया गया ये किसी को पता नहीं है। उपाध्याय ने कहा की जबतक महापौर क्षेत्र में सीवरेज कार्य का आश्वाशन नहीं देते तब तक धरने पर बैठा रहुंगा। निगम प्रतिपक्ष नेता जावेद पडि़हार ने महापौर नारायण चौपड़ा पर खुलेआम भ्रष्टाचार के आरोप लगाया।

पडि़हार ने कहा कि महापौर पूरी तरह से भ्रष्ट हंै और निगम के आयुक्त से लेकर कर्मचारियों तक पैसा लेकर होटल में लगाया गया है। जिसके आरोप आज सदन में सिद्ध जो गया है।

छाया रहा सम्बोधन ‘पप्पू’

साधारण सभा की बैठक के दौरान ‘पप्पू’ शब्द खूब छाया रहा।
बैठक में किसी पार्षद ने ‘पप्पू’ शब्द का उच्चारण कर दिया जिससे कांग्रेस पार्षद नाराज हो गए। एकबारगी तो कांग्रेस पार्षदों और भाजपा पार्षदों में कहासुनी हो गई। मामला तूल पकड़ते देख महापौर नारायण चौपड़ा ने बैठक को कुछ देर के लिए स्थगित कर दिया।

बजट में ये प्रावधान

वित्तिय वर्ष 2019-20 का प्रस्तावित बजट 282 करोड़ रुपए रखा गया है। इसमें विकास कार्यों के लिए एक सौ उन्तालिस करोड़ सत्तर लाख पचास हजार रुपए का प्रावधान रखा है। जिसमें सभी योजनाओं में होने वाले विकास कार्य समाहित है।

सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था के अन्तर्गत एलईडी का 300 करोड़ रुपए का सात वर्ष के लिए मेन्टीनेंस सहित है। इसके अलावा शिववैली में एक अग्निशमन फायर स्टेशन निर्माण करने का प्रावधान रखा गया है। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत 139 करोड़ के काम किए जाएंगे। निराश्रित पशुओं की समस्या के निराकरण के लिए 96 लाख रुपए की लागत से एक गौशाला करा निर्माण करवाया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here