भाजपा का जेल भरो आन्दोलन, कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

0
316
भाजपा

किसानों और बेरोजगारों के साथ कांग्रेस कर रही है धोखा।

बीकानेर। कांग्रेस पर किसानों व बेरोजगारों के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने प्रदेश भर में जेल भरो आन्दोलन चलाया। इस आन्दोलन के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां भी अपनी गिरफ्तारियां देकर कांग्रेस सरकार का विरोध किया। इस दौरान पुलिस के पुख्ता प्रबंध रहे।

जिला व देहात भाजपा अध्यक्ष की अगुवाई में सैकड़ों भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दीं। कर्मचारी मैदान में जिला भाजपा ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाल कर नारेबाजी की। पुलिस ने गिरफ्तारी देने वाले भाजपाईयों को बसों में बैठाया और उन्हें राजकीय डॉ. करणीसिंह स्टेडियम के सामने ले जाकर रिहा कर दिया।

 

पार्टी के शहर जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष विधायक बिहारीलाल विश्नोई, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ, महापौर नारायण चौपड़ा, ताराचंद सारस्वत, मुमताज अली भाटी, विजय आचार्य, अयुब कायमखानी, अशोक बोबरवाल, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, विजय उपाध्याय, पार्षद राजेन्द्र शर्मा, मोहम्मद ताहिर सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारियां दीं।

इससे पहले कर्मचारी मैदान में हुई सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ ने कहा कि कांग्रेस सरकार का कर्ज माफी का वादा, बेरोजगारी भत्ता इत्यादि घोषणाएं बिना किसी मापदंड के करके प्रदेश की जनता के साथ धोखा कर रही है। पार्टी के देश और प्रदेश के शासनकाल में जनता के हितों के कार्यों को तवज्जों दी गई है।

नोखा विधायक बिहारीलाल विश्नोई ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाएं बंद की जा रही है एवं किसानों व बेरोजगारों के साथ धोखा किया जा रहा है। भाजपा हमेशा जनता के हितों के लिए आवाज उठाती रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here