समुंद्री दुर्लभ जीवों को देख अभिभूत हुए लोग

0
260
समुंद्री दुर्लभ जीवों

राजकीय डूंगर कॉलेज के प्राणीशास्त्र विभाग की आमजन को समुंद्री दुर्लभ जीवों की जानकारी देने की कोशिश।

बीकानेर। राजकीय डूंगर कॉलेज के प्राणीशास्त्र विभाग की ओर से आज समुंद्री दुर्लभ जीवों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्दघाटन कॉलेज प्राचार्य प्रो. नन्दकिशोर व्यास ने किया।

कॉलेज स्टूडेंट्स द्वारा गोवा समुद्री तट के भ्रमण के दौरान संग्रहित 15 से ज्यादा प्रजातियों की मछलियों चुक्स मीन, टाइगर फिश, मैकेरल आदि को प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया।

प्राचार्य सहित कॉलेज स्टाफ और छात्रों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इन दुलर्भ प्रजातियों की मछलियों के बारे में जानकारी ली।

मत्स्य विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि स्टूडेंट्स को किताबी ज्ञान के साथ साथ प्रेक्टिकल ज्ञान के लिए गोवा के समुंद्री तटों के साथ अनुसंधान केन्द्रों की विजिट करवाई गई। फील्ड विजिट करवा कर इन दुर्लभ प्रजातियों की मछलियों का संग्रहण किया गया है। इससे स्टूडेंट्स का फील्ड में रह कर प्रेक्टिकल का अनुभव मिला है।

इस प्रदर्शनी का उद्देश्य है कि स्टूडेंट्स के साथ-साथ आमजन भी विभिन्न प्रजातियों की मछलियों के बारे में जानें और इनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।

इस अवसर पर मौजूद कॉलेज के अन्य संकायों के विद्यार्थियों और आमजन लोग समुंद्र में रहने वाले दुर्लभ जीवों को देख कर काफी अभिभूत हुए। लोगों ने कहा कि इस प्रकार से समुंद्री जीवों को देखने का उनका यह पहला अनुभव है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here