भाजयुमो : विजय शंकर-2019 अभियान शुरू

0
223
भाजयुमो

जी-जान से करेंगे मेहनत, फिर से लाएंगे मोदी सरकार : सैनी

बीकानेर। भारतीय जनता युवा मोर्चा बीकानेर शहर की बैठक रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष आशोक सैनी के मुख्य आतिथ्य में आज संपन्न हुई। बैठक में 8 फरवरी को प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन की रणनीति और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र द्वारा दिए गए 14 कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि मोदी सरकार ने दुनिया में भारत का एक महत्वपूर्ण मान स्थापित किया है। जो विकास का रथ मोदीजी ने शुरू किया है, वह आगे बढ़े इस निमित्त लोकसभा चुनाव में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को कमल के फूल को प्रत्याशी मानकर जुडऩा होगा और देश में फिर से मोदी सरकार बने यह प्रयास हरावल दस्ते को करना है।

भाजपा नेता सुरेंद्रसिंह शेखावत ने 8 फरवरी को प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के किसान के साथ वादा खिलाफी कांग्रेस सरकार ने की है। बेरोजगारी भत्ते के नाम पर जो नौजवानों के साथ विश्वासघात किया गया है, अनारक्षित वर्ग के आरक्षण के बिल को पास न करके गहलोत सरकार ने प्रदेश के मतदाता का अपमान किया है, उस अपमान का बदला लेने के लिए 8 फरवरी को प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन में युवा मोर्चा को महत्वपूर्ण भागीदारी निभानी है।

मोर्चा के प्रदेश के उपाध्यक्ष रमजान अली चौपदार ने मोर्चे के आगामी कार्यक्रमों को विस्तार से बताया।

इस अवसर पर भाजपा के शहर जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य,
भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विक्रमसिंह भाटी, जयसुख सिगड़, निर्मल गहलोत, गोपाल अग्रवाल, विकी गहलोत, अंकुर नागपाल, इमरान खान, विष्णु साध, नवरत्न सिंह, राजेंद्र जीनगर, गायत्री प्रसाद शर्मा, पवन कच्छावा, शमशाद अली, दिग्विजय पांडे, शिव रतन प्रजापत, फूलचंद जोशी सहित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here