दुशासन बना कांग्रेस का यह नेता, खींच डाली महिला की चुनरी

0
306
कांग्रेस

विधायक बेटे की शिकायत करने पहुंची थी महिला, चारों तरफ हो रही इस कांग्रेस नेता की आलोचना।

बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया पर एक महिला के साथ बदसलूकी का आरोप लगा है। ये मामला कर्नाटक के मैसुरु का बताया जा रहा है। दरअसल ये महिला सिद्धारमैया से उनके विधायक बेटे की शिकायत करने पहुंची थी। इसी दौरान ये वाकया सामने आया। इस घटना का वीडियो सामने आते ही इस मामले में सिद्धारमैया की आलोचना शुरू हो गई है।

सिद्धारमैया का बेटा यतींद्र कर्नाटक के वरुणा से विधायक है। ये विधानसभा सीट मैसुरु के अंतर्गत आती है। इस कार्यक्रम में ये महिला सिद्धारमैया से उनके बेटे की शिकायत कर रही थी। भावावेश में आकर उसने तेेज आवाज में उसकी शिकायत की, इसी दौरान गुस्सा होकर सिद्धारमैया ने उस महिला से माइक छीनने की कोशिश की तो इसी में उसकी चुनरी भी खिंच गई। इसके बाद उन्होंने डपटते हुए उस महिला को बैठा दिया।

हालांकि वह महिला इसके बाद भी चुप नहीं हुई तो उन्होंने जबर्दस्ती उसे बैठा दिया। गौरतलब है कि 2016 में भी सिद्धारमैया एक विवाद में फंस गए थे। उस समय वह कर्नाटक के मुख्यमंत्री थे। इसी दौरान मंच पर एक महिला ने उनके गाल पर किस कर लिया था।

गठबंधन की सरकार में चल रही है तकरार

एक तरफ सिद्धारमैया इस विवाद में फंसते दिख रहे हैं तो दूसरी तरफ गठबंधन में चल रही उनकी सरकार की हालत भी सही नहीं है। कर्नाटक की कांग्रेस और जेडीएस सरकार पर एक बार फिर संशय के बादल मंडरा रहे हैं।

एचडी कुमारस्वामी ने बयान दिया है कि वह पद छोडऩे के लिए तैयार हैं, कांग्रेस के विधायक अपनी लाइन क्रॉस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपने विधायकों को कंट्रोल करना चाहिए।

कांग्रेस के कुछ विधायकों ने बयान दिया था कि उनके नेता कुमारस्वामी नहीं बल्कि कांग्रेस के सिद्धारमैया हैं। जिस पर एचडी कुमारस्वामी ने जवाब दिया है। कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस को इन सभी मुद्दों को देखना चाहिए, अगर वो ये सब जारी रखना चाहते हैं तो मैं पद छोडऩे के लिए तैयार हूं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here