कर्जमाफी, कांग्रेस का किसानों के साथ छलावा : केन्द्रीय राज्य मंत्री

0
214
कर्जमाफी

केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने आज मीडिया से मुखातिब होते हुए कर्जमाफी को किसानों के साथ कांग्रेस का छलावा बताया।

बीकानेर। कांग्रेस द्वारा घोषणा पत्र में किए गए किसानों के कर्जमाफी के वादे को लेकर आज बीकानेर में भी भाजपा ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल मीडिया से रूबरू हुए। नोखा विधायक बिहारीलाल विश्नोई, भाजपा शहर अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य व देहात अध्यक्ष सहीराम दुसाद भी इस दौरान मौजूद रहे।

मीडिया से मुखातिब होते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस की कर्जमाफी किसानों के साथ छलावा है। कांग्रेस ने सरकार बनने के बाद 10 दिनों के भीतर कर्जमाफी करने का वादा किया था। कांग्रेस की सरकार बन गई लेकिन आज तक एक भी किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ है।

कॉपरेटिव बैंकों में भी केवल एंट्री हुई है वो भी कागजी है। कर्जमाफी का झूठा वादा करके कांग्रेस ने किसानों के साथ छलावा किया और उन्हें मूर्ख बनाया है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री विधानसभा में खड़े होकर कहते है कि कर्जमाफी के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है अगर प्रधानमंत्री को कर्ज माफ करना है तो आपने किसानों से वादा क्यों किया था?

मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस के इस कर्जमाफीके छलावे पर भाजपा चुप नहीं बैठेगी। इसके लिए सड़क, विधानसभा और संसद में संघर्ष करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने सभी वादे पूरे किए हैं और भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। सबका साथ, सबका विकास ही भाजपा का मूल उद्देश्य है और वह इसी उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here