प्रियंका गांधी की कांग्रेस में आधिकारिक एंट्री

0
260
प्रियंका गांधी

पूर्वी उत्तर प्रदेश की महासचिव बनाई गईं

नई दिल्ली। यूपी की सियासत में कांग्रेस के भीतर बड़े घटनाक्रम के तहत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा की भी औपचारिक रूप से कांग्रेस में एंट्री हो गई है।

उनको पार्टी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार देते हुए महासचिव बनाया है। इसके साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाया गया है। इस तरह कांग्रेस ने पहली बार एक राज्य में दो महासचिव बनाए हैं। इससे पहले यूपी में कांग्रेस के महासचिव गुलाब नबी आजाद थे। उनको तत्काल प्रभाव से हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा की कांग्रेस में एन्ट्री होने के बाद राजनीतिक पंडितों का मानना है कि इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पास कुछ नया करने को नहीं है, इसलिए उन्होंने प्रियंका गंाधी वाड्रा को कांग्रेस में इस प्रकार से एन्ट्री दी है।

राजनीतिक पंडित इसे आज से तकरीबन साढ़े चौदह साल पहले सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री नहीं बनने के मामले से भी जोड़ कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि सोनिया गांधी का उस दौरान किया गया कथित त्याग अब भुनाया जा सकता है। अगर महागठबंधन लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करता है और सरकार बनाने की स्थिति में आ जाता है तो कांग्रेस प्रियंका गांधी वाड्रा को अपना नेता बना कर पेश कर सकती है।

प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस में एन्ट्री दिए जाने को उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के मामलों को दबाने की एक कोशिश से भी जोड़ा जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here