पीबीएम को सुधारने अब आगे आए पूर्व राजघराने के लोग

0
333
पूर्व राजघराने

पूर्व राजघराने के रविराज सिंह ने कहा नहीं देख सकता अपने पूर्वजों की ओर से जनहितार्थ दी गई संपति की दुर्दशा।

बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम की दुर्दशा को सुधारने के लिए अब बीकानेर के पूर्व राजघराने के लोग आगे आए हैं। आज जयपुर में पूर्व राजघराने के रविराज सिंह से पीबीएम सुधार संघर्ष समिति के सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने मुलाकात की और उन्हें पीबीएम अस्पताल में चलाए गए ऑपरेशन प्रिन्स की रिपोर्ट सौंपी। साथ ही राजपुरोहित ने उन्हें पीबीएम अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार से संबंधित दस्तावेज भी सौंपे।

राजपुरोहित ने बताया कि दस्तावेज और रिपोर्ट देख कर रविराज सिंह ने कहा कि पीबीएम अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार चरम पर हैं। ऐसे में वे अपने पूर्वजों की ओर से जनहितार्थ दी गई संपंति की दुर्दशा नहीं होने देंगे।

उनके पूर्वजों ने जनता के हितों के लिए जो सोच रखी थी, उसे वे पूरा करने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। उन्होंने पीबीएम अस्पताल के सुधार, मरीजों के हित के लिए और भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ पीबीएम सुधार संघर्ष समिति के साथ हर समय खड़े रहने का आश्वासन भी दिया।

राजपुरोहित सहित संघर्ष समिति के अन्य सदस्यों ने उनका आभार व्यक्त किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here