माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किए मॉडल पेपर

0
245
माध्यमिक शिक्षा

विद्यार्थियों को दिए जा रहे सॉल्वड पेपर, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं सात मार्च से।

बीकानेर। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जहां विद्यार्थी तनाव में है और उनके अभिभावक भी परेशान हैं, वहीं विद्यार्थियों की समस्याओं को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मॉडल पेपर जारी किए हैं।

ये पेपर सॉल्वड पेपर हैं। अब इन्हें स्कूलों में भी शिक्षक विद्यार्थियों से हल करवाएंगे। साथ ही विद्यार्थियों को भी इन मॉडल पेपर के जरिए परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के संबंध में जानकारी मिल सकेगी। यह मॉडल पेपर बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर ही तैयार किए गए हैं। इसमें अंकभार, प्रश्नों के प्रकार और विकल्प योजना की जानकारी भी दी गई है।

इनके जारी किए हैं मॉडल पेपर

बोर्ड ने प्रवेशिका, सैकण्डरी, सैकण्डरी वोकेशनल, सीनियर सैकण्डरी, वरिष्ठ उपाध्याय के सभी विषयों के मॉडल पेपर जारी किए हैं। इसके साथ ही कक्षा 9 और 11 के भी वोकेशनल विषयों के मॉडल पेपर जारी किए हैं। साथ ही 2010 से अब तक के पुराने पेपर भी बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड किए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here